फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   around 20 percent posts are vacant in PGI

‘मेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए प्रशासनिक पोस्ट में कटौती करें’

Sun, 31 Dec 2017 09:42 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
around 20 percent posts are vacant in PGI
Chandigarh PGI - फोटो : File Photo
पीजीआई में खाली पोस्टों पर सांसदों की स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संबंधी समिति ने कड़ा संज्ञान लिया है। 20 दिसंबर को राज्यसभा में पेश एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पीजीआई में मेडिकल-पैरामेडिकल, नर्सिंग व टेक्निकल स्टाफ की करीब 20 फीसदी पोस्टें खाली हैं, जिन्हें भरना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


संस्थान में कुल 8771 पोस्टें हैं, जिनमें से 1616 खाली हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की है कि पैरामेडिकल व टेक्निकल स्टाफ की भर्ती के लिए यदि एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कम करना पड़े तो ये भी कदम उठाया जाएं। आटोमेशन के दौर में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ में कटौती की संभावना है। यह भी सिफारिश की है कि पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ और टेक्निकल स्टाफ की भर्ती के लिए समयबद्ध प्रक्रिया चलानी चाहिए।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पीजीआई के जवाब का भी उल्लेख किया गया है। पीजीआई ने बताया कि पिछले दो साल से पोस्टों को भरने का काम जारी है। डाक्टरों और जूनियर डाक्टरों की भर्ती के लिए दो साल में कई बार प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें सौ प्रतिशत भर्ती की गई। हालांकि पीजीआई में कुछ नए सेंटर आने हैं। उनमें कर्मचारियों की जरूर पड़ सकती है। पोस्ट में कटौती के कमेंट पर पीजीआई ने जवाब दिया है कि किसी भी पोस्ट में कटौती से इंस्टीट्यूट के संचालन और पेशेंट केयर पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों की भर्ती हुई, नर्सों में कमी

around 20 percent posts are vacant in PGI
पीजीआई - फोटो : File Photo
कमेटी ने पीजीआई के जवाब को असंतुष्ट भरा बताया है। हालांकि शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में पीजीआई की ओर से बताया गया कि डाक्टरों की पोस्ट में कमी नहीं है। मात्र नौ प्रतिशत पोस्टें खाली हैं। नर्सों की पोस्ट में कुछ कमी जरूर हो सकती है।

डाक्टरों की भर्ती हुई, नर्सों में कमी
पीजीआई की ओर से बताया गया है कि दो साल में डाक्टरों की पोस्टें काफी तेजी से भरी गई हैं। डाक्टरों के कुल 554 पोस्ट हैं, जबकि डाक्टरों की संख्या 500 हो गई है। नए साल में बाकी पदों को भी भर दिया जाएगा।

नर्सों के करीब 500-700 पद खाली हैं। नर्सों के कुल 2500 पद स्वीकृत हैं। पीजीआई ने बताया है कि नर्सिंग स्टाफ में अकसर एक्सइंडिया लीव पर जाती रहती हैं। इस स्थिति में नर्सिंग की पोस्ट खाली रहती हैं। हालांकि पीजीआई ने दावा किया है कि आपरेशन थियेटर, क्लर्क व अन्य स्टाफ में कोई कमी नहीं है। इसके अलावा पीजीआई में करीब दो हजार जूनियर व सीनियर रेजिडेंट की पोस्ट हैं। इनमें से करीब 1800 डाक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed