फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arogya Mitra stopped working due to non payment of salary in Punjab

पंजाब में आयुष्मान योजना पर संकट: सरकारी अस्पतालों में भी ठप पड़ी, आरोग्य मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Wed, 10 Aug 2022 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Aug 2022 01:28 AM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजाब पर बकाया 16 करोड़ की राशि में से 10 करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान पीजीआई को कर दिया गया है। पीजीआई प्रशासन ने पुष्टि की है कि पंजाब से 10 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मिल गई है।

विज्ञापन
Arogya Mitra stopped working due to non payment of salary in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों ने पहले ही उनके लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए थे और अब सरकारी अस्पतालों में ‘आरोग्य मित्रों’ ने भी उनकी सहायता करना बंद कर दिया है। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सहायता के लिए सरकारी अस्पतालों में तैनात 150 ‘आरोग्य मित्र’ ने अपनी सेवाएं देना बंद कर दिया क्योंकि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। 

विज्ञापन


वे वहां योजना के लाभार्थियों की मदद करने के लिए मौजूद थे ताकि उन्हें आसानी से इलाज मिल सके। उनके विरोध के परिणामस्वरूप, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों में ठप हो गई है। यह योजना कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य उपचार सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन


अफसोस की बात है कि सरकार द्वारा बकाया राशि की प्रतिपूर्ति करने में विफल रहने के बाद, निजी सूचीबद्ध अस्पतालों ने स्वास्थ्य योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए पहले ही अपने दरवाजे बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून से नहीं मिला वेतन
जून से वेतन नहीं मिलने वाले आरोग्य मित्रों ने मंगलवार से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड की प्रोसेसिंग बंद कर दी है। वेतन न मिलने के कारण कई जगह आरोग्य मित्रों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी से धन नहीं मिला है।

पंजाब से पीजीआई को मिले 10.40 करोड़ 
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजाब पर बकाया 16 करोड़ की राशि में से 10 करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान पीजीआई को कर दिया गया है। पीजीआई प्रशासन ने पुष्टि की है कि पंजाब से 10 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मिल गई है। वहीं यूटी प्रशासन के अंतर्गत संचालित सरकारी अस्पतालों में भी बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत जीएमएसएच-16 को 21 लाख रुपये मिले हैं। 


गौरतलब है कि पंजाब पर योजना के तहत करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण चंडीगढ़ के अस्पतालों में वहां के मरीजों का इलाज बंद कर दिया था। इसके बाद मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के बाद पीजीआई ने पांच अगस्त को मरीजों का इलाज शुरू किया। वहीं जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 ने भी इलाज शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed