{"_id":"6803fd0d7922c833bb053c5b","slug":"armys-international-race-walker-ram-babu-shines-in-35-km-walk-wins-gold-medal-chandigarh-news-c-16-pkl1091-687329-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 35 किलोमीटर पैदल चाल में सेना के अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर राम बाबू का जलवा, स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 35 किलोमीटर पैदल चाल में सेना के अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर राम बाबू का जलवा, स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक पर शनिवार को 12वीं इंडियन ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता हुई। पुरुषों की 35 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में सेना के अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर राम बाबू ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने इसके लिए 2:32:53.50 का समय लिया। बाबू के नाम 2:29.56 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है जो उन्होंने 2023 में स्लोवाकिया में बनाया था। हरियाणा के संदीप कुमार ने 2:35:05.75 समय के साथ दूसर और विजय ओंकार वी (एसएससीबी) 2:41:41.49 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
20 किलोमीटर पैदल चाल में तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सर्विन सेबेस्टियन ने दबदबा कायम करते हुए स्वर्ण जीता। उन्होंने इस सफर को 1:21:46.47 में पूरा किया। चंडीगढ़ में हुई रेस सेबेस्टियन की इस सीजन की दूसरी प्रतियोगिता थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के इस रेस वॉकर ने कहा कि इस सीजन में लक्ष्य स्वस्थ और चोट मुक्त रहना है। अगला लक्ष्य विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालीफाई करना है। सेना के अमित 1:21:51.46 के समय के साथ दूसरे और अमनजोत सिंह 1:22:12.72 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपियन परमजीत सिंह बिष्ट 1:23:10.45 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। स्वर्ण जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे अक्षदीप सिंह 1:23:49.18 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हरियाणा की रवीना को मिला। उन्होंने 1:35:58.80 का समय लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी दौड़ पूरी नहीं कर सकीं।
प्रतियोगिता का परिणाम
लड़के अंडर-20 : 5 किमी रेस वॉक : तुषार पंवार (उत्तराखंड) 20:06.83, सचिन गढ़वाल (राजस्थान) 20:07.43, रितिक कुमार (राजस्थान) 20:20.52।
महिला
20 किमी : रवीना (हरियाणा) 1:35:58.80, मुनीता प्रजापति (उत्तर प्रदेश) 1:38:05.60, शालिनी (उत्तराखंड) 1:39:18.90।
लड़कियां- अंडर 20 : 5 किमी रेस वॉक: आरती (हरियाणा) 22:32.81, महिमा चौधरी (राजस्थान) 22:52.99, पायल (हरियाणा) 24:01.34।