राहत: चंडीगढ़ में शुरू होगा 100 बेड का अस्पताल, वेस्टर्न कमांड की एडवांस टीम ने संभाला मोर्चा
दोनों अस्पतालों को पूरी तरह से वेस्टर्न कमांड चलाएगी। इसमें डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल और तकनीशियन सेना के होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ के लिए एक अच्छी खबर है। अगले चार से पांच दिनों में सेना चंडीगढ़ और फरीदाबाद में 100-100 के बेड के अस्पताल शुरू कर देगी। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। मंगलवार को दोनों स्थानों पर सेना की एडवांस टीमें पहुंच गई और अपना काम शुरू कर दिया। दोनों अस्पतालों को पूरी तरह से वेस्टर्न कमांड चलाएगी। इसमें डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल और तकनीशियन सेना के होंगे।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच वेस्टर्न कमांड ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को सहयोग के लिए हाथ बढ़ाते हुए एक-एक अस्पताल स्थापित करने की बात कही थी। चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल और हरियाणा के फरीदाबाद में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में यह 100-100 बेड के अस्पताल इसी सप्ताह चालू कर दिए जाएंगे।
दोनों स्थानों को लेकर सेना के अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और अब तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि अभी मोहाली में अस्पताल शुरू करने में समय लगेगा, वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है।
कमांड अस्पताल देगा कवर अप
वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह के निर्देशानुसार चंडीगढ़ और फरीदाबाद में सेना की एडवांस टीमें पहुंच गई हैं। आगामी चार से पांच दिनों में दोनों शहरों में एक-एक अस्पताल चालू करवा दिया जाएगा। सेना हर तरह से मदद के लिए तैयार है। जहां जरूरत होगी, वहां पैरामेडिकल स्टाफ भी भेजा जाएगा। -कर्नल जसदीप संधू, डायरेक्टर, सिविल मिलिटरी अफेयर्स