फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army wants to Construct Airport in Pinjore

क्या पिंजौर में बनेगा सेना का हवाई अड्डा?

Wed, 04 Jun 2014 01:12 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jun 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
Army wants to Construct Airport in Pinjore

सेना हरियाणा के पंचकूला जिले में पिंजौर के पास अपना छोटा सा हवाई अड्डा बनाना चाहती है। सेना ने हरियाणा सरकार से इसके लिए 40 एकड़ जमीन बसौलां स्थित सिविल हवाई अड्डे की जमीन से मांगी है। इस हवाई अड्डे को सेना हरियाणा सरकार के साथ मिलकर बनाना चाहती है।

विज्ञापन


सेना के करीब दो दर्जन बिंदुओं पर पश्चिमी कमान में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में सिविल-मिलिट्री बैठक में फैसला होगा। सेना ने 10 जनवरी, 2012 को पिंजौर फ्लाइंग क्लब को संयुक्त रूप से डेवलप करने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार को भेजा था।
विज्ञापन


एक समझौता पत्र भी तैयार किया गया था। मगर हरियाणा सरकार ने एक मार्च, 2013 को प्रस्ताव नामंजूर कर दिया। सेना ने दोबारा अपने अड्डे के लिए कम जमीन की जरूरत बताई और सिर्फ 40 एकड़ में ही संयुक्त अड्डा डेवलप करने का आग्रह किया। अब इस मुद्दे पर 4 जनवरी को पश्चिमी कमान में होने वाली सिविल-मिलिट्री बैठक में फैसला होगा कि जमीन देनी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे सूत्रों के मुताबिक हरियाणा सरकार सेना को पिंजौर फ्लाइंग क्लब में जमीन देना ही नहीं चाहती। हरियाणा के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की दलील है कि सेना के साथ मिलकर काम करने से पिंजौर फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग के काम में बाधा आएगी। उलटा पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टरों की ट्रेनिंग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

318 के खिलाफ एफआईआर

सेना ने हरियाणा सरकार के साथ मुद्दा उठाया है कि  पुराने दिल्ली-गुड़गांव मार्ग पर एयर फोर्स यूनिट के स्टोर पार्क की दीवार के साथ अनधिकृत रूप से निर्माण किए गए हैं। उन्हें गिराया जाए और कोई नया निर्माण न होने पाए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार इस मसले का हल निकाला जाए। गुड़गांव के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि कुल 418 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इनमें से 318 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और 182 के खिलाफ अदालत में चालान पेश हो चुके हैं और 57 निर्माण गिरा दिए गए हैं।

अंबाला मिलिट्री स्टेशन को मिलेगा पानी

सेना ने मांग की है कि अंबाला मिलिट्री स्टेशन को फिलहाल 12 क्यूसेक पानी मिल रहा है। समझौते के तहत 20 क्यूसेक पानी दिया जाना है। सेना मंत्रालय ने इसके लिए 2326 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। अब तक सिर्फ 40 फीसदी काम हुआ है। सरकार का जवाब है कि पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने अलग लाइन डाल दी है और मिलिट्री स्टेशन को 20 क्यूसेक पानी मिल रहा है और कोई शिकायत नहीं है।


पूर्व सैनिकों को ग्रुप सी, डी में 14 फीसदी आरक्षण

हरियाणा सरकार और अर्द्धसरकारी संगठनों में ग्रुप ए पदों पर पूर्व सैनिकों के लिए 5 फीसदी, ग्रुप सी और डी के पदों में 14 फीसदी आरक्षण दिया जाता है। कोटे के खाली पदोंपर भर्ती करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed