फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   army recruitment progressed, see here for schedules

एक कदम और आगे बढ़ी सेना भर्ती, देखें शेडयूल

Fri, 23 Jan 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 23 Jan 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
army recruitment progressed, see here for schedules

29 अक्टूबर को झज्जर में हुई सेना भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का शेडयूल जारी हो गया है। अब लिखित परीक्षा होगी। एक फरवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में लिखित परीक्षा होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने इस लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही है।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल राजन बक्शी ने बताया कि पुलिस लाइन झज्जर में 29 अक्टूबर 2014 से 8 नवंबर 2014 तक सेना भर्ती रैली में सैनिक जनरल ड्यूटी एवं सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीक के पदों के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया हुई थी, इस प्रक्रिया में पास होने वाले लिखित परीक्षा में बैठेंगे
विज्ञापन


प्रक्रिया में रोहतक, पानीपत, झज्जर, सोनीपत के अभ्यर्थी शामिल है। कर्नल बक्शी ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों को सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में नियत तिथि को सुबह 5 बजे रिपोर्ट करनी होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ अपनी परीक्षा सामग्री, एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्रों के अलावा खाने-पीने की सामग्री भी लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान

army recruitment progressed, see here for schedules

कर्नल बक्शी ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान कुछ हिदायतों पर ध्यान देना होगा। उत्तर पुस्तिका में केवल स्याही पैन या बाल पैन का ही इस्तेमाल करें।

पेंसिल का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। उत्तर पुस्तिका में उत्तर देते समय गोले को काला करें, जिससे कंप्यूटर पूरी तरह से पढ़ सके। मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा में लाना वर्जित है।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाया जाएगा तो संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसे तुरंत पुलिस के हवाले भी किया जाएगा। साथ ही परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed