फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Recommended Shaurya Chakra for Major Mukul Sharma

मेजर मुकुल शर्मा के लिए सेना ने मांगा शौर्य चक्र

Thu, 29 Jan 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Thu, 29 Jan 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
Army Recommended Shaurya Chakra for Major Mukul Sharma

आर्मी में 4 बटालियन दी पैराशूट रेजीमेंट (स्पेशल फोर्सिज़) में तैनात अंबाला के मेजर मुकुल शर्मा को शौर्य चक्र से सम्मानित करने के लिए सेना द्वारा रिकमेंड किया गया है। फिलहाल वे जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनात हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान तीन घुसपैठियों को मौत के घाट उतार दिया। मेजर मुकुल शर्मा के पिता एसके शर्मा निवासी महेश नगर अंबाला कैंट ने बताया कि मेजर मुकुल शर्मा पैराशूट रेजीमेंट की स्पेशल फोर्सिज़ में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात अगस्त 2014 को सूचना मिली कि कुछ घुसपैठिए पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पता चला कि तीन घुसपैठिये हैं। रात के समय एक घुसपैठिये को मार गिराया, जबकि दो अन्य को अपनी टीम के साथ रात भर उलझाये रखा। दोनों ओर से फायरिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मेजर मुकुल शर्मा ने क्रालिंग करते हुए एक घुसपैठिये को प्वाइंट ब्लैंक रेज से शूट कर उसे मार दिया, जबकि तीसरे घुसपैठिये को भी मार गिराया।

अपनी टीम के साथ मेजर ने जहां पूरी रात इन घुसपैठियों को वापस भागने से रोके रखा, वहीं अपनी सूझबूझ से तीनों घुसपैठियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेना द्वारा मेजर मुकुल शर्मा को शौर्य चक्र के लिए रिकमेंड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed