{"_id":"5f0e014bdd0aee5ad17c1aaa","slug":"army-chief-mm-naravane-reviews-security-at-pakistan-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख ने फिरोजपुर और अमृतसर का किया दौरा, अधिकारियों के साथ बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना प्रमुख ने फिरोजपुर और अमृतसर का किया दौरा, अधिकारियों के साथ बैठक की
Wed, 15 Jul 2020 12:41 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने किया अमृतसर और फिरोजपुर का दौरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को अमृतसर और फिरोजपुर का दौरा किया। इसके अलावा सेना प्रमुख ने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा सेना की तैयारियों की समीक्षा की। सैनिकों के साथ बातचीत की और उनकी प्रशंसा कर बहादुरी के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में सेना के गठन के प्रयासों की सराहना की। फिरोजपुर और अमृतसर के दौरे में उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, सेना कमांडर और पश्चिमी कमान भी थे। जनरल नरवणे को स्थानीय सेना इकाइयों की सामान्य तैयारियों के बारे में अपनी पैंथर और गोल्डन एरो डिवीजनों के कोर कमांडर, वज्र कोर के कोर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल संजीव शर्मा और जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) ने जानकारी दी।
विज्ञापन