फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Chief Manoj Mukund Naravane reached at Ambala

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे पहुंचे अंबाला, कमांडो सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना

Mon, 16 Mar 2020 02:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Army Chief Manoj Mukund Naravane reached at Ambala
थल सेना प्रमुख मनोज मुकंद नरवणे - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

थल सेना प्रमुख मनोज मुकंद नरवणे रविवार दोपहर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सेना कमांडो की सुरक्षा के बीच वह छावनी रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर पूरे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। देश के सेना प्रमुख स्वर्ण शताब्दी से सुबह राजपुरा पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह अंबाला पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सेना की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 

विज्ञापन


सेना कमांडो के साथ स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर आर्मी इंटलिजेंस से जुड़े जवानों को तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच सेना प्रमुख लगभग 4 बजे छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल ने उनकी अगुवाई की। इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी श्याम सुंदर और जीआरपी प्रभारी विलायती राम दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एमएम नरवणे शाम लगभग 4.05 बजे प्लेटफार्म 2 पर आई ट्रेन नंबर 12380 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में सवार होकर गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed