{"_id":"5dd7fe6d8ebc3e54af1eccb2","slug":"army-chief-bipin-rawat-arrives-chandi-mandir-cantonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी मंदिर पहुंचे सेना प्रमुख बिपिन रावत, बोले-किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहे सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडी मंदिर पहुंचे सेना प्रमुख बिपिन रावत, बोले-किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहे सेना
Fri, 22 Nov 2019 08:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत।
थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने जवानों को कठिन प्रशिक्षण जारी रखने के साथ ही रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने पश्चिमी कमान के जवानों के पेशेवर रवैये और पूर्व में सौंपे गए कार्यों को अंजाम देने की अदम्य भावना की भी सराहना की।
विज्ञापन
रावत शुक्रवार को चंडीगढ़ सैन्य स्टेशन के दौरे पर थे। उन्हें सैन्य स्टेशन के थिएटर की परिचालन तैयारियों के बारे में जीओसी-इन-सी-पश्चिमी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। रावत ने जवानों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि सैनिक सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते खतरों और काउंटर उपायों के मद्देनजर खुद को तैयार करें।
विज्ञापन
उन्होंने सैनिकों से बातचीत में संयमित रहने पर जोर दिया। थल सेनाध्यक्ष ने दोहराया कि सेना को लोकाचार, अनुशासन और दक्षता के मामले में हमेशा बाकी राष्ट्रों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करना चाहिए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सैनिकों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन