फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army called in 10 districts of Punjab

पंचकूला के बाद पंजाब के 10 जिलों में बुलाई गई सेना, कई जगह कर्फ्यू

Sat, 26 Aug 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Army called in 10 districts of Punjab
Ram Rahim Verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुराचार के मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के भड़की हिंसा और उत्पात के कारण पंजाब सरकार ने दस जिलों में शांति बनाए रखने के लिए सेना बुला ली है। इसके साथ ही इन जिलों के संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने इन इलाकों में दंगाईयों से निपटने के लिए व्यापक अभियान छेड़ते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनेक समर्थकों, जिनमें स्टेट लेवल कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं, को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मालवा क्षेत्र के दस जिलों में सेना बुलाने का फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिया, जिनके पास गृह विभाग का पोर्टफोलियो भी है। इन जिलों में पहुंची सेना ने शुक्त्रस्वार को फ्लैग मार्च किया। मुख्यमंत्री जोकि राज्य की स्थिति का खुद जायजा ले रहे हैं, ने कहा कि संगरूर, बरनाला, मोहाली, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा जिलों में जानी नुकसान या निजी और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए उन्होंने सेना बुलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा छह स्थानों, जिनमें पटियाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मलोट सब-डिवीजन शामिल हैं, में कर्फ्यू लगाया गया है जबकि मोगा, बाघापुराना और अबोहर कस्बों में रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे राज्य में खासकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Army called in 10 districts of Punjab
Ram Rahim Verdict
पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सूबे में आगजनी और हिंसा की 40 विभिन्न घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें आगजनी की 28 घटनाएं मालवा क्षेत्र के सात जिलों में हुईं। इनमें राज्य और केंद्र सरकार के कार्यालयों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

इसके अलावा सूबे में चार रेलवे स्टेशनों (दो बठिंडा जिले में और एक-एक फिरोजपुर व श्रीमुक्तसर साहिब जिले में) में तोड़फोड़ की गई, छह पावर ग्रिड स्टेशनों (एक-एक मानसा, संगरूर व बठिंडा जिले में और तीन फरीदकोट जिले में), नौ सेवा केंद्रों (चार बठिंडा, दो-दो मानसा व बरनाला और एक फरीदकोट जिले में), चार टेलिफोन एक्सचेंजों (एक-एक बठिंडा, मुक्तसर, संगरूर व बरनाला में), चार पैट्रोल पंपों (दो मानसा और एक-एक मुक्तसर व फरीदकोट में) और संगरूर में एक तहसील कार्यालय पर पथराव कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया।

मानसा जिले में आयकर कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। संगरूर जिले के दिड़बा व घनौरी में सड़क जाम करने के दो मामले भी सामने आए। पटियाला जिले के मानकपुर व बनूड़ गांवों में सरकारी स्कूल के फर्नीचर को आग लगाने की कोशिश की गई। संगरूर जिले के दिड़बा में एक पुलिस वाहन पर पथराव किया गया, जिसके दोषियों को तुरंत ही पकड़ लिया गया।

इन स्थानों पर लगा कर्फ्यू

Army called in 10 districts of Punjab
मानसा में दो गाड़ियां फूंकी
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर, 11 सीनियर पुलिस अधिकारी जिनमें एक एडीजीपी, चार आईजी, तीन डीआईजी और तीन कमांडेंट को खासतौर पर रात के समय अगले 24 घंटों के दौरान विभिन्न सुरक्षा उपायों की देखरेख का काम सौंपा गया है। पुलिस ने बठिंडा में बालुआना रेलवे स्टेशन को आग लगाने की कोशिश कर रहे पांच डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो हथियार भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय स्टेट लेवल कमेटी का सदस्य गुरदेव सिंह, जोकि डेराप्रेमियों को आगजनी और हिंसा के लिए उकसा रहा था, को भी बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन स्थानों पर लगा कर्फ्यू
- पटियाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मलोट

रात के समय यहां कर्फ्यू
- मोगा, बाघापुराना और अबोहर

हिंसा की 12 और आगजनी की 40 घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed