{"_id":"66c422356ebeabf04b07c9c7","slug":"arms-supplier-involved-in-murder-of-vhp-leader-vikas-prabhakar-arrested-by-nia-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या में शामिल आर्म्स सप्लायर काबू, ज्वाइंट ऑपरेशन में NIA को सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या में शामिल आर्म्स सप्लायर काबू, ज्वाइंट ऑपरेशन में NIA को सफलता
Tue, 20 Aug 2024 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:28 AM IST
सार
इसी साल 13 अप्रैल को नंगल में विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।
विज्ञापन
विकास प्रभाकर
- फोटो : फाइल
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के साथ जॉइंट ऑपरेशन में विहिप नेता प्रभाकर की हत्या में शामिल आर्म्स सप्लायर को दबोचा है।
आर्म्स सप्लायर की पहचान धर्मिंद्र उर्फ कुनाल के रूप में हुई है। एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया आर्म्स सप्लायर धर्मिंद्र उर्फ कुनाल वीएचपी नेता विकास प्रभाकर की हत्या में आर्म्स सप्लाई कराने की कड़ी में मुख्य आरोपी है, जिसकी एनआईए को लंबे समय से तलाश थी, सोमवार को एनआईए और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जॉइंट ऑपरेशन में आरोपी को दबोचा। आरोपी को दबोचकर हत्या कराने के पीछे सामने आय विदेश लिंक को खंगाला जा रहा है।
इससे पहले पंजाब पुलिस ने 12 अगस्त को वीएचपी नेता विकास प्रभाकर के हत्याकांड मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को जिन दो लोगों की तलाश थी, उनमें से एक मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार किया था। लुधियाना काउंटर इंटेलिजेंस और कमिश्नरेट पुलिस ने इनपुट के आधार पर पंजाब व जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छापे मारकर आरोपी को दबोचा गया था। आरोपी मुकुल ने खाते में आए पैसों से इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हथियार खरीदकर दिए थे। इस मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है।