{"_id":"648ef309b96aa9a12a03d6a6","slug":"armed-robbers-fled-leaving-the-bike-as-soon-as-the-patrolling-pcr-personnel-arrived-chandigarh-news-c-67-1-spkl1008-104-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गश्त कर रहे पीसीआर कर्मियों के पहुंचते ही बाइक छोड़ भागे हथियारबंद लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गश्त कर रहे पीसीआर कर्मियों के पहुंचते ही बाइक छोड़ भागे हथियारबंद लुटेरे
Sun, 18 Jun 2023 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपियों की शिनाख्त व जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। शहर के सट्टा बाजार में एक घर में लूट की नीयत से धावा बोलने की मंशा से मोटरसाइकिल पर आए चार हथियारबंद नौजवानों को अचानक पहुंचे पीसीआर कर्मियों की वजह से मोटरसाइकिल छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि पीआरसी कर्मचारियों ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने से वह चमका दे गए। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हुआ है, जिसके आधार पर कोटकपूरा पुलिस आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के सट्टा बाजार में स्थित करियाना की दुकान चलाने वाले नवीन कुमार का परिवार दुकान के ऊपर ही बने घर में रहता है और दुकान व घर का एक ही रास्ता है। सुबह करीब पांच बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार हथियारबंद नौजवान उनकी दुकान व घर के शटर के पास आ रुके। इसी दौरान शहर में मोटरसाइकिल पर गश्त करते हुए थाना सिटी की पीसीआर के दो कर्मचारी भी इन नौजवानों को खड़ा देखकर रुकते हैं। अभी दोनों के बीच बात शुरू हो पाती, चारों अपनी मोटरसाइकिल छोड़ इधर उधर भाग जाते हैं। दुकानदार नवीन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के ऊपर ही घर है। उनका बेटा फरीदकोट में फैक्टरी लगा रहा है। इसलिए वह सुबह ही फरीदकोट जाता है। सुबह पांच बजे उसके बेटे ने फरीदकोट जाने के लिए जैसे ही शटर उठाया तो एक बाइक पर सवार चार व्यक्ति दुकान के सामने पहुंच गए। जिनके हाथों में तेजधार हथियार भी थे। उनका इरादा लूटपाट करने का था। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई, जिन्हें देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों की वजह से वारदात टल गई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है और कार्रवाई की जा रही है।
उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डीएसपी शमशेर सिंह गिल के अनुसार गश्त के दौरान पीसीआर कर्मियों ने संदेह के आधार पर दुकान के बाहर रुके आरोपियों से पूछताछ करनी चाही तो चारों भाग खड़े हुए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शिनाख्त कर रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।