फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arhtiya association against e Nam in Haryana

आढ़तियों की हड़ताल जारी: करनाल में सीएम आवास किया कूच, 23 से आमरण अनशन का भी एलान

Wed, 21 Sep 2022 02:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 02:31 PM IST
सार

ई-नेम पोर्टल के माध्यम से ही गेट पास काटे जाने का फैसला लिया गया है। प्रदेशभर के आढ़ती इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य प्रधान अशोक गुप्ता और चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार के अधिकारियों से बैठक में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला था, इसलिए आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
Arhtiya association against e Nam in Haryana
करनाल में आढ़ती एसोसिएशन की बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक करनाल अनाज मंडी में बुधवार सुबह 11:00 बजे हुई। बैठक में सभी जिला प्रधानों व राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। विचार-विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने एलान किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 23 सितंबर से करनाल अनाज मंडी के स्टेज सेड में विभिन्न जिला प्रधानों और पदाधिकारियों के साथ आमरण अनशन शुरू करेंगे। विभिन्न जिलों में आढ़ती एसोसिएशन काले झंडे दिखा कर बाजार बंद करवाएंगे। इसके बाद सभी आढ़तियों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए अनाज मंडी से कूच  किया।

विज्ञापन


ई-नेम पोर्टल का विरोध
बता दें कि मंडियों में ई- नेम पोर्टल का आढ़ती विरोध कर रहे हैं। एसोसिएशन ने चेताया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। हरियाणा सरकार की ओर से इस बार मंडियों में ई नेम पोर्टल के माध्यम से फसलों का खरीद लागू की गई है। इसमें वो फसलें भी शामिल हैं, जिनका एमएसपी तय नहीं है। 
विज्ञापन


ई-नेम पोर्टल के माध्यम से ही गेट पास काटे जाने का फैसला लिया गया है। प्रदेशभर के आढ़ती इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य प्रधान अशोक गुप्ता और चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार के अधिकारियों से बैठक में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला था, इसलिए आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed