फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Argument between former mayor Rajesh Kumar and farmer supporters in Chandigarh

चंडीगढ़ में हंगामा: श्मशान घाट में टीन शेड का उद्घाटन करने जा रहे पूर्व मेयर से किसान समर्थकों ने की बहस

Sat, 13 Nov 2021 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 01:55 PM IST
सार

राजेश कुमार का आरोप है कि किसान समर्थकों के नाम पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे बदतमीजी की है।

विज्ञापन
Argument between former mayor Rajesh Kumar and farmer supporters in Chandigarh
पूर्व मेयर - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के मलोया में शनिवार सुबह श्मशान घाट में टीन शेड का उद्घाटन करने जा रहे पूर्व मेयर और भाजपा पार्षद राजेश कुमार और किसान समर्थकों के बीच बहस हो गई। काफी देर तक चली बहस के बाद राजेश कुमार वहां से निकल गए। इस बारे में कालिया ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। उनका कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। राजेश कुमार का आरोप है कि किसान समर्थकों की आड़ में विपक्ष के नेताओं ने उनसे बदतमीजी की है। 
विज्ञापन


राजेश कुमार ने बताया कि मलोया में कुछ विकास कार्यों का उद्घाटन होना था। सुबह लगभग 10 बजे वह अपने स्कूटर से मलोया स्थित श्मशान घाट की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और टीन शेड सहित कुछ अन्य कार्यों को रोकने के लिए कहा। इस पर पार्षद ने कहा कि विकास कार्य नहीं रुकेगा। मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। तब पार्षद वहां से निकले। 
विज्ञापन


राजेश कुमार का आरोप है कि किसान समर्थकों के नाम पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे बदतमीजी की है। उस संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed