फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AQI started increasing with winter, it has already crossed 150

Chandigarh News: सर्दी के साथ बढ़ने लगा एक्यूआई, अभी से 150 पार पहुंचा

Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
AQI started increasing with winter, it has already crossed 150
चंडीगढ़। जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब की तरफ पहुंच रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ना तय है। दिवाली के आसपास प्रदूषण की मात्रा में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों के आगमन के साथ ही प्रदूषक तत्व वातावरण में ऊपर उठने के बजाय सतह के करीब रुक जाते हैं। ठंड के कारण हवा की गति धीमी हो जाती है, जिससे प्रदूषक हवा में लंबे समय तक बने रहते हैं। इसकी वजह से एक्यूआई बढ़ता है। शहर में सेक्टर-25, 22 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हुए हैं। उनके अनुसार वीरवार को ही एक्यूआई 150 के पार रहा। रात 8 बजे सेक्टर-25 में एक्यूआई 115, सेक्टर-22 में 141 और सेक्टर-53 में 157 दर्ज किया गया, जबकि पिछले कई महीने से शहर का एक्यूआई 100 से नीचे ही दर्ज किया जा रहा था। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी एक्यूआई भी बढ़ेगा। दिवाली के दौरान एक्यूआई 300-400 के भी पार पहुंच जाता है। प्रदूषण का यह बढ़ता स्तर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्थमा और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों के लिए ये समय काफी मुश्किल भरा हो सकता है।
विज्ञापन


19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान : चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। सुबह ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। सुबह सैर पर जाने वाले लोगों ने हल्के गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। हल्की धुंध भी पड़नी शुरू हो गई है। अब शाम को भी ठंड महसूस होनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed