{"_id":"651f8b3f58c5c4a9a20ac9e4","slug":"aqi-of-chandigarh-increased-due-to-stubble-burning-in-punjab-haryana-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पंजाब-हरियाणा में जल रही पराली से चंडीगढ़ की हवा में घुल रहा ‘जहर’, एक्यूआई 136 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा में जल रही पराली से चंडीगढ़ की हवा में घुल रहा ‘जहर’, एक्यूआई 136 पहुंचा
Fri, 06 Oct 2023 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:59 AM IST
सार
हवा खराब होने से सांस के रोगियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। वहीं, शहर से मानसून भी विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने के साथ प्रदूषण के स्तर में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
chandigarh
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धान की फसल कटते ही किसानों ने पराली जलानी शुरू कर दी है। पराली का धुआं सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ भी पहुंचने लगा है, जिससे यहां की हवा में जहर घुल रहा है। शाम और रात के समय शहर में धुएं की हल्की परत देखी जा रही है। वहीं, लोगों की आंखों में जलन और चुभन महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
गुरुवार को सेक्टर-22 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 136, सेक्टर-25 में 116 और सेक्टर-53 में 109 दर्ज किया गया, जो अभी खराब की श्रेणी में नहीं है। मौसम विभाग ने इसे मध्यम श्रेणी में रखा है। वहीं, सेक्टर-25 में हवा में पीएम 2.5 की औसत मात्रा 104 और अधिकतम मात्रा 149 दर्ज की गई। वहीं, पीएम-10 की औसत मात्रा 116 और अधिकतम मात्रा 158 दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि पंजाब-हरियाणा में पराली जलने का सिलसिला जारी रहा तो सिटी ब्यूटीफुल की हवा खराब होते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Amritsar Fire News : मजीठा रोड पर दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला समेत चार कर्मचारी जिंदा जले
विज्ञापन
सांस के रोगियों को ज्यादा दिक्कत
हवा खराब होने से सांस के रोगियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। वहीं, शहर से मानसून भी विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने के साथ प्रदूषण के स्तर में सुधार की उम्मीद है। स्थानीय निवासी प्रियंका अग्रवाल, रोहित, धीरज कौशल और गुर चौहान ने बताया कि पंजाब में पराली जलने से चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित होने लगी है। इसका असर आंखों पर पड़ रहा है। पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली को जलाने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए चाहिए।
बीते एक हफ्ते में कैसा रहा एक्यूआई
04 अक्तूबर 127
03 अक्तूबर 132
02 अक्तूबर 144
01 अक्तूबर 116
30 सितंबर 106
29 सितंबर 129
28 सितंबर 99
एक्यूआई स्तर
शून्य से 50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 गंभीर