फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Approval for new 800 MW plant in Punjab and two power generation units in Ropar

Chandigarh News: पंजाब में 800 मेगावाट के नए प्लांट और रोपड़ में दो बिजली उत्पादन यूनिट को मंजूरी

Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Approval for new 800 MW plant in Punjab and two power generation units in Ropar
चंडीगढ़। क्षेत्रीय बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में पंजाब में 800 मेगावाट के नए प्लांट और रोपड़ थर्मल प्लांट में 800-800 मेगावाट के दो बिजली यूनिट को केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दी। इसके अलावा केंद्रीय बिजली मंत्री ने बीबीएमबी जालंधर में लगे 100 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 160 एमवीए करने को भी स्वीकृति दी। चंडीगढ़ में शुक्रवार को सेक्टर-35 स्थित एक प्राइवेट होटल में क्षेत्रीय बिजली मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दिल्ली सरकार के बिजली मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में साइबर सुरक्षा का मुद्दा भी उठा। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने धान के सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार से मांगी गई 1000 मेगावाट बिजली की मांग को जल्द पूरा करने की बात कही। वर्तमान समय में पंजाब राज्य को केंद्रीय पूल से 275 मेगावाट बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


बीबीएमबी जालंधर की क्षमता बढ़ाने को स्वीकृति

केंद्रीय बिजली मंत्री ने बीबीएमबी जालंधर में पहले से लगे हुए 100 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 160 एमवीए करने की स्वीकृति दी। बिजली मंत्री ईटीओ ने केंद्र की आरडीएसएस योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस योजना के तहत पंजाब राज्य के बिजली आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 60:40 के अनुपात में 3600 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए 60 प्रतिशत हिस्सा देना था, लेकिन अब लागत बढ़ने के कारण और केंद्रीय अनुदान निश्चित होने के कारण अनुदान का प्रतिशत 60 फीसदी से घटकर 40 रह गया है, जिसके कारण पंजाब को 300 करोड़ का घाटा होगा। उन्होंने केंद्र से मांग की कि इस स्थिति के मद्देनजर नई दरों पर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed