फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apprehension of explosive material in the Dera

डेरे में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका, बम स्क्वॉयड टीम भी जाएगी

Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Apprehension of explosive material in the Dera
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हथियार मिलने के बाद आशंका है कि डेरे के भीतर विस्फोटक भी हो सकता है। डेरे को खंगालने से पहले सरकार की ओर से तैयार की गई विशेष टीम में बम स्क्वॉयड को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बम स्क्वॉयड के एक्सपर्ट अपनी टीम के साथ डेरे में दाखिल होंगे और वहां विस्फोटक सामग्री की भी तलाश करेंगे। विशेषज्ञों की इस टीम के साथ खोजी कुत्तों का दस्ता भी मौजूद रहेगा। डॉग स्क्वॉयड की टीम डेरे में अलग से संदिग्ध सामग्री की तलाश करेगी।
विज्ञापन


विगत दिनाें हरियाणा पुलिस ने डेरे से काफी संख्या में हथियार बरामद किए थे। हालांकि ,ये हथियार लाइसेंसी बताए जा रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस धार्मिक डेरे में इतनी संख्या में हथियारों का क्या काम? इसी के चलते हरियाणा पुलिस को आशंका है कि  डेरे में हथियारों के अतिरिक्त विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है, इसलिए बम विशेषज्ञों से डेरे को खंगालना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल-अचल संपत्ति का भी होगा आकलन

Apprehension of explosive material in the Dera
Ram Rahim - फोटो : File Photo
चल-अचल संपत्ति का भी होगा आकलन
इस स्पेशल टीम केसाथ रेवेन्यू डिपार्टमेंट की भी टीम डेरे में दाखिल होगी। टीम डेरे की चल और अचल संपत्तियों का आंकलन करेगी। डेरे में राजस्व का स्त्रोत क्या है? डेरे के भीतर क्या-क्या संपदा है? इत्यादि राजस्व व संपदा से जुड़े हर मामले की जांच रेवेन्यू विभाग की टीम करेगी।

यह टीम आईजी हिसार रेंज अमिताभ ढिल्लों और सिरसा डीसी प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में डेरे में दाखिल होगी, जबकि पानीपत के रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज बतौर कोर्ट कमिश्नर इस स्पेशल टीम को ज्वाइन करेंगे। यह सर्च ऑपरेशन उन्हीं की निगरानी में होगा और इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी होगी। टीम में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, स्वैट कमांडो, पुलिस जवान और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed