{"_id":"59b0056a4f1c1bed7f8b45b3","slug":"apprehension-of-explosive-material-in-the-dera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरे में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका, बम स्क्वॉयड टीम भी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरे में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका, बम स्क्वॉयड टीम भी जाएगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हथियार मिलने के बाद आशंका है कि डेरे के भीतर विस्फोटक भी हो सकता है। डेरे को खंगालने से पहले सरकार की ओर से तैयार की गई विशेष टीम में बम स्क्वॉयड को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है।
बम स्क्वॉयड के एक्सपर्ट अपनी टीम के साथ डेरे में दाखिल होंगे और वहां विस्फोटक सामग्री की भी तलाश करेंगे। विशेषज्ञों की इस टीम के साथ खोजी कुत्तों का दस्ता भी मौजूद रहेगा। डॉग स्क्वॉयड की टीम डेरे में अलग से संदिग्ध सामग्री की तलाश करेगी।
विगत दिनाें हरियाणा पुलिस ने डेरे से काफी संख्या में हथियार बरामद किए थे। हालांकि ,ये हथियार लाइसेंसी बताए जा रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस धार्मिक डेरे में इतनी संख्या में हथियारों का क्या काम? इसी के चलते हरियाणा पुलिस को आशंका है कि डेरे में हथियारों के अतिरिक्त विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है, इसलिए बम विशेषज्ञों से डेरे को खंगालना जरूरी है।

चल-अचल संपत्ति का भी होगा आकलन
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
चल-अचल संपत्ति का भी होगा आकलन
इस स्पेशल टीम केसाथ रेवेन्यू डिपार्टमेंट की भी टीम डेरे में दाखिल होगी। टीम डेरे की चल और अचल संपत्तियों का आंकलन करेगी। डेरे में राजस्व का स्त्रोत क्या है? डेरे के भीतर क्या-क्या संपदा है? इत्यादि राजस्व व संपदा से जुड़े हर मामले की जांच रेवेन्यू विभाग की टीम करेगी।
यह टीम आईजी हिसार रेंज अमिताभ ढिल्लों और सिरसा डीसी प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में डेरे में दाखिल होगी, जबकि पानीपत के रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज बतौर कोर्ट कमिश्नर इस स्पेशल टीम को ज्वाइन करेंगे। यह सर्च ऑपरेशन उन्हीं की निगरानी में होगा और इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी होगी। टीम में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, स्वैट कमांडो, पुलिस जवान और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी रहेंगे।