फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   appointment process of Assistant Professors at Guru Jhabeshwar University Stopped

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक

Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
appointment process of Assistant Professors at Guru Jhabeshwar University Stopped
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले में हिसार निवासी अनुज सिंगला ने आरोप लगाया था कि नियुक्ति की शर्तों को बीच में बदल दिया गया है जो नियमों के खिलाफ है। हाईकोर्ट ने याचिका पर यूनिवर्सिटी के वीसी व रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


याची ने कहा कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसरों के विभिन्न पदों के लिए 2016 में विज्ञान निकाला था। विज्ञापन के अनुसार सामान्य श्रेणी में 21 व आरक्षित श्रेणी में 14 अंक वाले आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना था।
विज्ञापन


इसके आधार पर इंटरव्यू के लिए 20 आवेदकों को बुलाया गया। इंटरव्यू में याची के 20 अंक थे और उसे सूची में 21वें स्थान पर रखा गया। याची को बताया गया कि अकादमिक रिकार्ड के 25 अंक तथा अनुभव के 5 अंक के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। याची ने कहा कि जो मानक अपनाए गए वे विज्ञापन में दिए गए मानकों से बिल्कुल अलग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची केवकील विजयपाल सिहाग ने कहा कि विज्ञापन के अनुसार अकादमिक रिकार्ड के 25, रिसर्च वर्क के 25 तथा 5 अंक अनुभव के जोड़े जाने चाहिए थे। ऐसे में विज्ञापन मे दी गई इस शर्त के अनुसार मेरिट बनाकर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए।


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह तय किया गया है कि विज्ञापन की शर्त को नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान नहीं बदला जा सकता है। इस मामले में ऐसा किया गया है जो गलत है। यदि विज्ञापन के मानकों केअनुसार नियुक्ति प्रक्रिया होती है तो वह उन 20 की सूची में आएगा जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed