फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appointment of MP Raghav Chadha as chairman of advisory committee by Punjab government challenged in Punjab Haryana High Court

Punjab: राघव चड्ढा की एडवाइजरी कमेटी में चेयरमैन पद पर नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया असांविधानिक

Tue, 12 Jul 2022 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने याचिका दायर कर कहा है कि मुख्यमंत्री को इस तरह की नियुक्ति का अधिकारी ही नहीं है। यह अधिकार केवल राज्यपाल को है, ऐसे में यह नियुक्ति सही नहीं है।

विज्ञापन
Appointment of MP Raghav Chadha as chairman of advisory committee by Punjab government challenged in Punjab Haryana High Court
राघव चड्ढा और भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा सांसद राघव चड्ढा को एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई संभव है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने बताया कि राघव चड्ढा की नियुक्ति वैध ही नहीं है। भट्टी ने कहा कि जिसे नोटिफिकेशन बताकर राघव चड्ढा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है वह असल में नोटिफिकेशन नहीं बल्कि एक पत्र है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह अधिकार ही नहीं है कि वह इस प्रकार की नियुक्ति कर सकें। इस प्रकार का अधिकार केवल राज्यपाल को है, ऐसे में यह नियुक्ति सही नहीं है। नियुक्ति को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट से इसे रद्द करने की अपील की गई है। भट्टी ने कहा कि राघव चड्ढा की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 309 का उल्लंघन है। जगमोहन भट्टी द्वारा मंगलवार को दाखिल की गई इस याचिका पर हाईकोर्ट की रजिस्ट्री विचार कर रही है और संभवत इसी सप्ताह इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

 

विपक्ष ने भी साधा निशाना

पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार की नई सलाहकार समिति का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर विपक्ष ने भी मान सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष कहना है कि राघव पंजाब के नए सीएम हैं। राघव चड्ढा सलाहकार समिति के जरिये सरकार को जनहित के मुद्दों पर सलाह देंगे। मुख्यमंत्री मान ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर इस सलाहकार समिति का गठन किया है। यह समिति सरकार को सलाह देने का मुख्य काम करेगी। समिति के गठन के दौरान तय नियमों और शर्तों के अनुसार समिति के चेयरमैन व अन्य सदस्यों को कोई भी वेतन-भत्ता नहीं दिया जाएगा। समिति के गठन को लेकर पंजाब सरकार ने तर्क दिया है कि इस समिति के जरिये सरकार के प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। यह समिति लोगों से जुड़े फैसलों को लेकर सरकार के कामकाज देखेगी। जरूरत हो तो वहां सुधार की सिफारिश भी करेगी।
 

विज्ञापन

सीए हैं राघव चड्ढा

पंजाब सरकार की नई सलाहकार समिति के चेयरमैन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से इसकी पढ़ाई की है। सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने सीए करने के बाद कई नामी कंपनियों में काम भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed