{"_id":"653ec3319d02a7ee760809e4","slug":"apply-for-single-girl-child-scholarship-by-tomorrow-chandigarh-news-c-16-pkl1043-272741-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए कल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए कल तक करें आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सत्र 2022-23 में दसवीं पास कर चुकीं छात्राएं मंगलवार तक सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। छात्रवृत्ति के तहत हर माह 500 रुपये मिलेंगे। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं के लिए आवेदन का यह आखिरी मौका है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आवेदन की अंतिम तारीख को 10 से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया है। स्कूल के आवेदन पत्र को सत्यापित करने की अंतिम तिथि सात नवंबर है। मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। साथ ही सत्र 2022-23 में दसवीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लेकर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रही है। छात्रा की प्रति माह ट्यूशन फीस 1500 से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल से ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रही हो। छात्रवृत्ति का समय एक साल तक है और अधिकतम दो साल तक इसका लाभ मिलता है। ईसीएस या एनईएफटी के जरिए छात्राओं को खाते में प्रति माह 500 रुपये मिलते हैं। छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करना है। 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा को अपनी छात्रवृत्ति का नवीकरण करना होगा, जो ग्यारहवीं में इसका लाभ ले चुकी है। नवीकरण के लिए आवश्यक है कि छात्रा के ग्यारहवीं में 50 प्रतिशत या उससे अधिक हो।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर छात्रवृत्ति के लिंक पर जाकर आवेदन प्रपत्र और दिशा-निर्देश पर क्लिक करना है। वेबसाइट के इस पोर्टल https://cbseit.in/cbse/2023/sgcx/default.aspx पर छात्रा दसवीं के रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगइन कर फॉर्म भर सकती हैं। छात्रा को अपनी फोटो और पासबुक की कॉपी डालनी होगी। जानकारी सही होने पर आवेदन स्वीकृत होगा और आवेदन अंक उपलब्ध दिया जाएगा। इसके बाद छात्रा दी जानकारी का स्कूल पुष्टिकरण करेगा।