फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply for plot in haryana

जमीन अधिगृहित हुई है तो प्लाट के लिए आवेदन करें

Tue, 30 Jun 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Jun 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
apply for plot in haryana

जिन भूमि मालिकों की जमीन का अधिग्रहण गुड़गांव, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, नारनौल के कुछ सेक्टर विकसित करने के लिए किया गया था, उनसे आउसटीज कोटा के तहत प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


गुड़गांव के सेक्टर-4,5,7, 7-एक्सटेंशन, 9 , 9ए, 10, 10-ए, 12-ए, 15-भाग 1 व 2 , 22,23 तथा 23-ए विकसित करने के लिए जिन भूमि मालिकों की जमीन अधिग्रहण की गई थी।
विज्ञापन


वे आउसटीज कोटा के तहत प्लाट लेने के लिए एस्टेट ऑफिसर-1 हुडा गुड़गांव के पास निर्धारित प्रोफार्मा में 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।

30 जुलाई तक करना होगा आवेदन

apply for plot in haryana

गुड़गांव में सेक्टर- 27, 28, 33, 38, 39, 40,41,42, 43,45,46, 49,50,51, 52,56 व 57 विकसित करने के लिए जिन भूमालिकों की जमीन हुडा द्वारा अधिग्रहण की गई गई थी, वे भी कोटा के तहत प्लॉट प्राप्त करने के लिए एस्टेट ऑफिसर-2 हुडा गुड़गांव के पास आवेदन कर सकते हैं।

दूसरी ओर जिन भमालिकों की जमीन रेवाड़ी में सेक्टर-3(भाग-1 व 2),4,18 तथा 19 के लिए जमीन ली गई थी। वे कोटे के तहत प्लॉट लेने के लिए 30 जुलाई तक एस्टेट ऑफिसर हुडा रेवाड़ी के पास आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों को आउसटीज कोटा के तहत प्लाट पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से फैसले के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। हाईकोर्ट के इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय ने भी सही ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed