{"_id":"a07877ba6b60edc3099a5c4ea2e9da40","slug":"apply-for-padam-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय व असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार (पद्मश्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण) से सम्मानित करने के लिए सिफारिशें आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। अंतिम तिथि के बाद आवेदनों पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से राज्य के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, मंडलों के आयुक्त तथा सभी उपायुक्तों को जारी पत्र में उन्हें आगामी 10 अगस्त तक पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की ओर से अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में प्रत्येक सिफारिश के साथ संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, जन्म तिथि, उसके जीवन की प्रमुख घटनाएं व उसका वर्तमान व्यवसाय या पद का विवरण देना होगा।
यदि सिफारिश किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के लिए हो तो उसकी निजी फाइल भी सिफारिश सहित संलग्न करनी होगी। यह सिफारिश संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।