{"_id":"666240f7e80bba10660d8bf4","slug":"applications-from-10-for-admission-to-880-seats-of-btech-course-in-pec-chandigarh-news-c-16-pkl1043-439101-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पेक में बीटेक कोर्स की 880 सीटों पर दाखिले के लिए 10 से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पेक में बीटेक कोर्स की 880 सीटों पर दाखिले के लिए 10 से आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में इंजीनियरिंग और डिजाइन के विभिन्न यूजी कोर्सेज की 880 सीटें हैं, जिन पर सत्र 2024-25 में दाखिला होगा। नौ जून को जेईई एडवांस के परिणाम घोषित होने के बाद 10 जून से विद्यार्थी जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरटी (जोसा) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जोसा शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित प्राधिकरण है, जो देश के 121 संस्थानों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन का प्रबंधन करती है। इसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी समेत सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थान है। इन संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई व अन्य राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी। विद्यार्थियों की प्रेफरेंस और मेरिट के आधार पर उन्हें सीट आवंटित होंगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी जोसा की वेबसाइट https://josaa.nic.in/josaa/ देख सकते हैं।
सत्र 2023-24 में बीटेक कंप्यूटर साइंस के लिए पेक में चंडीगढ़ के बाहर के विद्यार्थियों के लिए ओपनिंग रैंक 3066 रही थी और 12868 रैंक तक आखिरी प्रवेश मिला। वहीं, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों के लिए इसी कोर्स में ओपनिंग रैंक 4367 रही। पेक में बैचलर इन इंजीनियरिंग के 11 और बैचलर इन डिजाइन का एक कोर्स उपलब्ध हैं। पेक से इंजीनियरिंग के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने पर विद्यार्थी की प्रति सेमेस्टर फीस एक लाख 13 हजार रुपये रहेगी। हॉस्टल की सालाना फीस 81500 है। इसके अलावा मैस चार्ज का भुगतान अलग से करना होगा।
विज्ञापन
इन चार आरक्षित श्रेणियों में दाखिले के लिए करना होगा पेक वेबसाइट पर आवेदन : पेक में सामान्य और एससी-एसटी-पीडब्ल्यूडी-ईडब्ल्यूएस श्रेणियों की बीटेक प्रवेश प्रक्रिया जोसा से संचालित होगी लेकिन कुछ कोटा की श्रेणियां हैं, जिसके लिए विद्यार्थियों को पेक की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। प्रवेश में खेल, स्वतंत्रता सेनानी, मिलिट्री और कश्मीरी माइग्रेंट कोटा पाने के लिए विद्यार्थी को पेक की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। हर कोर्स में हर श्रेणी की एक अतिरिक्त सीट है। पेक की ओर से इन चार श्रेणी के तहत दाखिले के लिए ब्रोशर लॉन्च किया जाएगा।