{"_id":"61083d389b6cb15a7a5f7ec5","slug":"application-for-graduation-in-haryana-starts-from-august-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: हरियाणा में तीन लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, स्नातक के लिए 12 अगस्त से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: हरियाणा में तीन लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, स्नातक के लिए 12 अगस्त से आवेदन
Tue, 03 Aug 2021 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:39 AM IST
सार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बाद सीबीएसई का 12वीं परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। अब कॉलेज में मिशन एडमिशन शुरू होगा। महाविद्यालयों में 12 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं जबकि एक सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने कमर कस ली है। कॉलेजों में भी आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में स्नातक करने के इच्छुक तीन लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को दाखिलों का कार्यक्रम जारी कर दिया। स्नातक के लिए 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
दाखिले के लिए दो मेरिट सूची जारी होंगी। विद्यार्थी 349 कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार अगर पहली दो मेरिट के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
फार्म भरने के बाद विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड याद रखना होगा। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक इसकी जगह-जगह जरूरत पड़ेगी। दाखिला लेने के लिए विभाग ने 15 दस्तावेज अनिवार्य बताए हैं। प्रदेश में 167 सरकारी, 97 एडेड व 85 स्व वित्तपोषित कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार 12 से 20 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी होगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 25 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भर सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। 1 सितंबर को पंजीकरण के लिए विभाग अपने पोर्टल को खोलेगा।