फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Application for entry class in private schools of the city starts from December 7

शहर के निजी स्कूलों में एंट्री क्लास में सात दिसंबर से आवेदन शुरू

Thu, 02 Dec 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Application for entry class in private schools of the city starts from December 7
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में सात दिसंबर से एंट्री क्लास के दाखिला आवेदन शुरू हो रहे हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के 70 से अधिक स्कूलों के लिए बुधवार शाम को वेबसाइट पर कार्यक्रम अपलोड किया। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कॉमन एडमिशन कार्यक्रम-2022-23 के तहत ही दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसे लेकर सभी निजी स्कूलों के प्रमुखों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

सभी स्कूलों को 6 दिसंबर तक अपनी वेबसाइट पर दाखिले का कार्यक्रम जारी करना होगा। शिक्षा के अधिकार के तहत एंट्री क्लास में निजी और कॉन्वेंट स्कूल लकी ड्रॉ के माध्यम से दाखिला देंगे। इस बार ड्रॉ प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम में आयोजित करवाई जाएगी। कोरोना दिशानिर्देशों को देखते हुए स्कूलों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। पिछली बार कोरोना से रोजगार प्रभावित होने के कारण ज्यादातर अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों की ओर रुख किया था। इस बार कोरोना से उभरते दौर में निजी स्कूलों में दाखिले के लिए अधिक आवेदन की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
वेबसाइट पर दाखिला कार्यक्रम जारी करने की अंतिम तिथि : 6 दिसंबर
आवेदन फॉर्म अपलोड होने की तिथि : 7 दिसंबर
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 18 दिसंबर
योग्यता पूरी करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी करने की तिथि : 14 जनवरी 2022
लकी ड्रॉ के माध्यम से दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी : 1 फरवरी, 2022
दाखिला मिलने के बाद फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 11 फरवरी, 2022
100 रुपये देकर भर सकेंगे दाखिला फार्म
अभिभावकों को दाखिला फॉर्म मुफ्त मिलेगा। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को दाखिला फार्म जमा करते समय रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। स्कूलों को दाखिले की पूरी जानकारी वेबसाइट के साथ नोटिस बोर्ड पर भी देनी होगी जिससे सभी अभिभावकों तक दाखिले की जानकारी पहुंच सके। नोटिस में एंट्री क्लास का नाम, उम्र योग्यता, सीट ब्रेकअप के साथ सीटों की संख्या, दाखिले के लिए जरूरी कागजातों की जानकारी, फीस इत्यादि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed