फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appearance of villages will change, administrators will lay foundation of works worth 72.9 crore on 09 october 2021

बदलेगी गांवों की सूरत, प्रशासक कल 72.9 करोड़ के कार्यों की रखेंगे नींव

Fri, 08 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Appearance of villages will change, administrators will lay foundation of works worth 72.9 crore on 09 october 2021
चंडीगढ़। नगर निगम में शामिल सभी 13 गांवों में 72.9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और मेयर रविकांत शर्मा गांव बहलाना से 9 अक्तूबर को करेंगे। इस दौरान सांसद किरण खेर लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि किसान समर्थकों के विरोध के बावजूद मेयर ने गांवों के विकास कार्यों के शिलान्यास का एलान किया है। सभी 13 गांवों के विकास कार्य के लिए 102 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना था, जिसमें से 11 करोड़ का काम प्रशासन को करना था जबकि शेष कार्यों के लिए 91 करोड़ रुपये नगर निगम को देने को कहा था। निगम के पास अब तक 50 करोड़ रुपये आ गए हैं। इनमें से जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी की लाइन व सीवर लाइन के कार्यों की निविदा जारी कर दी है। वहीं दो करोड़ रुपये से निगम में शामिल गांवों के भवनों की मरम्मत के कार्य कराने की स्वीकृत भी दे दी है। अब जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। पहले मेयर ने आठ दिनों में सभी गांवों में जाकर कार्यों के शिलान्यास की योजना बनाई थी, जिसमें एक दिन में दो गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे, लेकिन अब बहलाना से ही सभी गांवों के विकास कार्यों के शिलान्यास का एलान किया गया है।
विज्ञापन

निगम चुनाव में विकास कार्यों को भुनाएगी भाजपा
आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए गांवों में वोट बैंक को मजबूत करने के उद्देश्य से वहां के विकास कार्य कराना भाजपा का ट्रंप कार्ड भी है। नगर निगम में इस बार 13 गांवों को शामिल किया गया है। इससे वार्डों की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 हो गई है। अभी ग्राम पंचायत से पार्षदों का ज्यादा वास्ता नहीं था। वहीं, निगम में शामिल होने के बाद गांवों की स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में गांव के विकास कार्यों का झंडा बुलंद कर पार्षद वहां वोट मांगने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में पुलिस का पहरा, लोगों को होती है दिक्कत
सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में हुए हमले के बाद से भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों में भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी जा रही है। जहां भी भाजपा नेताओं का कार्यक्रम होता है, खासकर मेयर के कार्यक्रमों में 100 से 150 तक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता है। इस पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। मेयर जिस कार्यक्रम में जाते हैं, किसान समर्थक काले झंडे लेकर विरोध करने पहुंच जाते हैं, ऐसे में गांवों में विरोध होने का डर रहता है। हालांकि मेयर ने सदन की बैठक में ही स्पष्ट कर दिया था कि कुछ भी हो जाए वह गांवों के विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए जरूर जाएंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
सभी गांवों में जाकर विकास कार्यों के शिलान्यास करना प्रशासक के लिए संभव नहीं था। ऐसे में एक ही जगह से सभी गांवों के विकास कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। यह व्यवस्था ग्रामीणों के भी सुविधाजनक होगी।

-रविकांत शर्मा, मेयर
मानसून सीजन खत्म हो चुका है। जन स्वास्थ्य के कार्यों को जल्द शुरू कराना है। फिलहाल पाइप लाइन डालने तक सड़कों का कार्य नहीं होना है। इन कार्यों के बाद सड़क के काम का भी टेंडर लगा दिया जाएगा।
-आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed