फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apollo Hospital doctor arrested in Air Force recruitment case in rohtak

एयरफोर्स पेपर लीक मामलाः अपोलो अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार, हुए कई और खुलासे

Wed, 19 Sep 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Wed, 19 Sep 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Apollo Hospital doctor arrested in Air Force recruitment case in rohtak
सांकेतिक तस्वीर

एयरफोर्स भर्ती परीक्षा में पकड़े गए नकल के खेल में अपोलो अस्पताल का डॉक्टर भी फंस गया है। हिसार बाइपास स्थित श्रीकृष्णा ऑन लाइन सोल्यूशन एकेडमी के साथ लगते अस्पताल की छत पर कमरे में कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसे डॉक्टर ने किराए पर दिया था। पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इस कड़ी में कई जगह छापे भी मारे गए।

विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में जांच करते हुए मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। यह नया आरोपी अपोलो अस्पताल का डॉक्टर प्रमोद है। पूछताछ में सामने आया है कि इसी ने फर्जीवाडा करने वालों को अस्पताल की छत पर बना कमरा किराए पर दिया था। यहीं बैठ कर दो आरोपियों ने ऑन लाइन पेपर उठाया और हल कराने के लिए आगे भेजा। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में शामिल दूसरे आरोपियों की जोरशोर से तलाश कर रही है। एकेडमी संचालकों के पकड़ में आने से इस मामले की गुत्थी काफी हद तक सुलझने की संभावना है। दोनों पार्टन इस फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस को गुड़गांव में कम्प्यूटर सोफ्टवेयर बेचने वाले की भी तलाश है। इससे भी कई सवालों के जवाब मिलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस रिमांड पर लिए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन्हें बुधवार को रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। यहां अदातल से दोबारा इनका रिमांड लिए जाने की संभावना है। इसकी वजह मुख्य आरोपियों का सुराग नहीं लगना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed