फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apna Bharat Morcha chief Ashok Tanwar targets on Congress

तंवर के लिए कांग्रेस नरक: कहा- पार्टी के खून में गुटबाजी, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था, अब सैलजा के साथ हो रहा है

Fri, 09 Jul 2021 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 12:24 AM IST
सार

अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सरकार रहते पहले चौधरी बीरेंद्र सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनने दिया। अब हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को मंत्री बनने से रोका है। तंवर ने कहा कि पिछले वर्ष भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ साथ कल केंद्रीय मंत्रिमंडल में हरियाणा से एक भी प्रतिनिधि और सांसद को शामिल न करके ये साबित कर दिया कि भाजपा के मंत्री और सांसद नकारा है।

विज्ञापन
Apna Bharat Morcha chief Ashok Tanwar targets on Congress
अशोक तंवर (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और अपना भारत मोर्चा के संयोजक डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस के खून में है। पहले खुद उनको प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के लिए पांच साल तक जोर आजमाइश चली, अब कुमारी सैलजा के साथ ऐसा हो रहा है। तंवर ने कहा कि हालांकि, सैलजा ने कभी मेरा साथ नहीं दिया फिर भी जो उनके साथ हो रहा है वो गलत है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के अनुभव के आधार पर तंवर ने कहा कि वह दावा करते हैं कि अभी सैलजा पद से नहीं हटाईं जाएंगी। चुनाव से पहले जरूर कुछ हो सकता है। गुरुवार को एमएलए हॉस्टल में आयोजित प्रेसवार्ता में तंवर ने कांग्रेस समेत भाजपा पर जमकर हमला बोला। अगर राहुल फिर से अध्यक्ष बनेंगे तो क्या आप कांग्रेस में जाएंगे के सवाल पर तंवर ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से नरक से निकला है, अभी स्वर्ग में हूं। 
विज्ञापन


तंवर ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हरियाणा के सांसद रतनलाल कटारिया को हटाने और किसी किसी अन्य को शामिल नहीं करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि लोग भाजपा के साथ मिलकर राजनीति कर रहे हैं। जो लोग आज विपक्ष में हैं, वही घोटाले करते थे। भाजपा के ही मार्गदर्शन में जल्द ही नई पार्टी भी बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक लैंड डील को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार 7 साल में भ्रष्ट अधिकारी नहीं पकड़ पाई, जबकि सरकार इसी दम पर सत्ता में आई थी। तंवर ने कहा कि जिन लोगों ने घोटाले किए उन अधिकारियों को बड़े पदों पर बैठाकर सम्मानित किया जा रहा है। यह सब घोटालेबाजों को बचाने के लिए किया जा रहा है। चौटाला की रिहाई पर कहा कि वो तो बाहर आ गए। घोटाले करने वाले और लोग कब जेल में जाएंगे, ये सरकार को बताना चाहिए। तंवर ने दावा कि जल्द ही वो और मामलों को लेकर सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed