{"_id":"57728ce74f1c1b691679ba70","slug":"anupreet-sidhu-will-presented-her-collection-in-lakme-fashion-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैक्मे फैशन वीक में अपनी कलेक्शन पेश करेगी चंडीगढ़ की ये कुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैक्मे फैशन वीक में अपनी कलेक्शन पेश करेगी चंडीगढ़ की ये कुड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रीत सिद्धू , फैशन डिजाइनर
- फोटो : amar ujala
फैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े फैशन शो ‘लैक्मे फैशन वीक ‘ऑटम एवं विंटर-2016’ में सिटी की अनुप्रीत सिद्धू को अपनी कलेक्शन पेश करने का मौका मिला है। मुंबई में होने वाले शो में वह प्रसिद्घ डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा, सब्ससाची, अनीता डोंगरे, रोहित बल, तरूण तहिलयानी, नीता लुल्ला के साथ रैम्प पर अपना कलेक्शन पेश करेंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सेक्टर-8सी स्थित फैशन इंस्टीट्यूट ‘आईनिफ्ड’ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अनुप्रीत ने बताया कि वह लैक्मे फैशन वीक को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही देश के नामी डिजाइनर्स जैसे मनीष मल्होत्रा, नीना लुल्ला आदि के साथ रैम्प शेयर करने को लेकर भी। आईनिफ्ड से फैशन डिजाइनिंग में पोस्ट ग्रेजुएट अनुप्रीत के अनुसार वह फैशन वीक में 6 अलग-अलग तरह के डिजाइनर गाउन रैम्प पर पेश करेंगी। अनुप्रीत के अनुसार उनकी कलेक्शन पोस्ट-इम्प्रेशनिस्ट, पेंटिंग-स्टारी नाइट ओवर द रोहने से प्रेरित है।
विज्ञापन
ये विसेंट वैन गॉग की मशहूर पेंटिंग हैं। इसमें उन्होंने नेचुरल लेदर, बेस्ट लेनिन और फाइन नेट का इस्तेमाल किया गया है। चंडीगढ़ से लैक्मे फैशन वीक के लिए 9 एंट्री भेजी गई थी। इनमें से केवल अनुप्रीत चुनी गईं हैं। इससे पहले अनुप्रीत मैरी कलैर, टीन वोग-इंटरनेशनल ऑनलाइन, वोग इटालिया आदि मैगजीन में पहले ही फीचर की जा चुकी हैं।
विज्ञापन