{"_id":"3b938d58af91799dce8ba840aff21654","slug":"anti-rebies-serum-in-sec-19-dispensary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता काटे तो 50 रुपये में मिलेगी 850 की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता काटे तो 50 रुपये में मिलेगी 850 की दवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 May 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में अब मरीजों को एंटी रैबीज सीरम 50 रुपये में मिलेगी। नगर निगम की वीरवार को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया। अभी तक ये सीरम डिस्पेंसरी में उपलब्ध नहीं थी और लोगों को मार्केट से 850 रुपये में खरीदनी पड़ती थी।
विज्ञापन
एंटी रैबीज वैक्सीन तो पहले ही मरीजों को रियायती दर पर मिल रही थी, लेकिन सीरम को भी डिस्पेंसरी में ही रियायती दर पर उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
निगम ने कुछ साल पहले एंटी रैबीज वैक्सीन को 350 रुपये से 100 रुपये कर दिया था, लेकिन इससे भी मरीजों को कोई राहत नहीं मिल रही थी।
कुत्ते के काटने पर मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन के साथ सीरम भी लगवानी पड़ती है जोकि मार्केट में 850 रुपये की मिलती है। अब कुत्तों का मुद्दा उठने पर निगम ने सिरम को भी सबसिडी रेट पर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस बारे में कमेटी के सदस्य और भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि उन्ह्रोंने बैठक में सीरम को 10 रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा था, लेकिन कमेटी ने इसे 50 रुपये करने पर सहमति जताई।
जोशी ने कहा कि आज की हाउस मीटिंग में पूरा इलाज फ्री करने का भी एजेंडा लाया जाएगा। एफएंडसीसी बैठक में कमेटी के सदस्य सौरभ जोशी, प्रदीप छाबड़ा, मलकीत सिंह,अनूप सन्नी गिल और एमपी कोहली उपस्थित थे। इनके अलावा मेयर हरफूलचंद्र कल्याण व कमिश्नर वीपी सिंह के साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।