{"_id":"5c2300ccbdec2256df27621b","slug":"answer-to-12-questions-are-wrong-in-the-civil-judge-s-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल जज की परीक्षा में 12 सवालों के जवाब ही गलत, उम्मीदवारों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल जज की परीक्षा में 12 सवालों के जवाब ही गलत, उम्मीदवारों ने की शिकायत
Wed, 26 Dec 2018 10:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीएससी की ओर से आयोजित सिविल जज की भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। रोहतक के कुछ उम्मीदवारों ने प्रश्न पत्र के 12 सवालों के जवाब गलत होने का दावा करते हुए ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। सरकार से गलत सवालों के जवाब दुरुस्त करने की मांग की गई है। उम्मीदवारों का आरोप है कि 22 दिसंबर को हरियाणा सिविल सर्विस के लिए परीक्षा हुई।
विज्ञापन
एचपीएससी की ओर से सिविल जज की भर्ती के लिए कराई गई परीक्षा के परिणाम को लेकर उम्मीदवार परेशान हैं। इसकी वजह प्रश्न में दिए गए प्रश्नों में से 12 के जवाब गलत हैं। इसका खुलासा एचपीएससी की ओर से 23 दिसंबर को जारी की गई आन्सर-की के मिलान के बाद हुआ। उम्मीदवारों ने इन आन्सर-की से अपने प्रश्नों के दिए जवाबों की पड़ताल की। इस दौरान उनके कुल प्रश्नों में से 12 सवालों के जवाब गलत होने के चलते अंक कम आने का अंदेशा है।
विज्ञापन
इससे उनकी मेरिट प्रभावित हो रही है। ऐसे में कुछ उम्मीदवारों ने ई-मेल के जरिए शिकायत कर सरकार से त्रुटि सुधारने की अपील की है। उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्न संख्या आठ का उत्तर डी प्रस्तावित है। जबकि सही उत्तर ए है। प्रश्न संख्या 13 का उत्तर ए दिया गया है। जबकि सही उत्तर ई है।
विज्ञापन
प्रश्न संख्या 16 का उत्तर डी दर्शाया गया है। जबकि उत्तर ई है। प्रश्न संख्या 23 का उत्तर बी दर्शाया गया है। जबकि सही उत्तर डी है। इसी तरह प्रश्न संख्या 27, 42, 97, 108, 121 में भी उत्तर गलत दिए गए हैं। इन्हें सही करने की जरूरत है।