पाकिस्तान से बर्नी आए तो काले झंडे मैं दिखाउंगी: दलबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने के बाद पाक बार्डर कॉस गई गीता की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल के बाद पाक के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने 2 सितंबर को भारत आने की बात कही है।
पाकिस्तान के पूर्व मानव अधिकार मंत्री और मानव अधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी के सितंबर में भारत आने का विरोध शुरू हो गया। कई साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सर्बजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने मांग की है कि बर्नी को वीजा जारी न किया जाए। इसके साथ ही दलबीर कौर ने पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की गीता को गोद लेने की भी घोषणा की।
दलबीर कौर ने आरोप लगाया कि बर्नी पाकिस्तान में बंद या भटक कर गए लोगों की मदद के नाम पर भारतीयों को गुमराह करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बर्नी भारत आए तो वह काले झंडों से विरोध करेगी। बर्नी ने गीता के लिए कोई काम नहीं किया है। वह केवल मीडिया में बयान देकर वाहवाही लूटने के जुगाड़ में हैं।
बर्नी ने उन्हें सरबजीत बचाओ अभियान को लेकर गुमराह किया था। उसे अब दोबारा भारतीयों को बेवकूफ बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरबजीत बचाओ अभियान के अंतर्गत बर्नी ने उससे 25 करोड़ रुपये मांगे थे। दिल्ली के एक होटल में हुई बैठक के दौरान उसने उन्हें धमकाया था।
ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन का दलबीर कौर पर पलटवार
ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन के हवा सिंह तंवर ने कहा है कि वह बर्नी को भारत आने पर पूरा समर्थन करेंगे। दलबीर कौर बर्नी के खिलाफ गलत प्रचार कर रही हैं।
दलबीर कौर गीता मामले में अपने कथित स्वार्थों को हल करना चाहती है, जिसमें वह कामयाब नहीं होगी। बर्नी सही ढंग से गीता की पैरवी कर रहे हैं। सर्बजीत के मामले में भी बर्नी ने बहुत जद्दोजहद की थी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की गीता के अभिभावक होने का दावा करने वाले अमृतसर के एक दंपति के दावों की जांच मानव अधिकार संगठन अंसार बर्नी ट्रस्ट और भारत में सहयोगी संगठन अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन जांच करेंगे। इसके लिए परिवार के सदस्यों का डीएनए टेस्ट भी करवाना पड़ा तो करवाया जाएगा।