फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another cyber fraudster arrested in digital arrest case, three accused held

Chandigarh News: होटल मैनेजर से मारपीट, नाक की हड्डी टूटी

Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Another cyber fraudster arrested in digital arrest case, three accused held
चंडीगढ़। सेक्टर-52 के एक होटल में ड्यूटी के दौरान मैनेजर को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मैनेजर को गंभीर हालत में जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि की है। मामले में स्कॉर्पियो सवार कई युवकों पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

गांव कजहेड़ी के होटल एसडी में कार्यरत मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10-11 दिसंबर की रात वह होटल की रिसेप्शन पर ड्यूटी कर रहा था। रात करीब एक बजे एक ऑटो चालक सवारी लेकर होटल के बाहर रुका। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आई। इसे प्रवीण नामक युवक चला रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि गाड़ी रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और होटल की रिसेप्शन पर घुसकर दीपक सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और नाक की हड्डी टूट गई। बीच-बचाव करने आए होटल कर्मचारी मोहित के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों में प्रवीण, उसका भाई डीसी, पिता कपिल उर्फ लाला, राजू, शिवम, भोलू विकास, कृष्णा समेत दो अज्ञात युवक शामिल थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed