फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another Army man arrested from odisa in Rewari gangrape case

रेवाड़ी गैंगरेप केस: जानकारी छिपाने के आरोप में एक और फौजी उड़ीसा से गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Another Army man arrested from odisa in Rewari gangrape case
आरोपी फौजी नवीन उर्फ निक्कू

रेवाड़ी गैंगरेप मामले में एसआईटी ने एक अन्य आरोपी फौजी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी फौजी का नाम नवीन उर्फ निक्कू है। वहीं निशु की चार दिन की रिमांड मंगलवार खत्म हो गई। जिससे निशु और नवीन दोनों को कनीना कोर्ट में सब डिविजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पीयूष शर्मा के समक्ष पेश किया। जहां पर न्यायाधीश ने दोनों को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं आरएमपी डॉ. संजीव के अधिवक्ता द्वारा एसडीजेएम कोर्ट में लगाई जमानत याचिका को न्यायाधीश ने खारिज कर दिया है। वहीं गैंगरेप मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी मनीष के जीजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार निक्कू उर्फ नवीन उसी गांव का रहने वाला है और वह फौज में ट्रेंनिंग कर रहा था। सामूहिक दुष्कर्म वाले दिनों में छुट्टी आया था और वारदात के समय निक्कू भी कुएं के कोठड़े पर गया था लेकिन उसे भगा दिया गया। क्योंकि उसने जानकारी को छुपाया था। एसआईटी ने उसे आर्मी सेंटर गोपालपुर उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को कनीना न्यायालय में पेश किया गया जिसे 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  उल्लेखनीय है कि आरोपी निक्कू उर्फ नवीन छह माह पूर्व ही फौज में भर्ती हुआ था, जो ट्रेनिंग के दौरान 28 दिन की छुट्टी पर घर आया था। वहीं जबकि पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी सेना के जवान पंकज और मनीष को 27 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी इन आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल आदि बरामद करेगी। दोनों आरोपी पंकज व मनीष को एसआईटी ने रात में महेंद्रगढ़ की अदालत में पेश किया था। रिमांड पूरा होने के बाद निशु को कोठड़े के मालिक दीनदयाल और पीड़िता का उपचार करने वाले आरएमपी डॉक्टर के पास नसीबपुर जेल में भेजा गया है। जिनकी सुनवाई आगामी 5 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। वहीं, दीनदयाल के अधिवक्ता राकेश लांबा ने कहा कि आरोपियों की ओर से एसआईटी की ओर से की गई जांच संदेह के घेरे में है। वे मामले को उच्च न्यायालय तक लेकर जाएंगे।

एसआईटी ने आरोपी मनीष के जीजा सहित दो को किया गिरफ्तार

Another Army man arrested from odisa in Rewari gangrape case
आरोपी नीशु को कोर्ट ले जाती पुलिस

गैंगरेप मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी मनीष के जीजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दोनों को कनीना कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी में शामिल एएसआई रामचंद्र ने बताया कि टीम ने अभिषेक निवासी महेंद्रगढ़ और मंजीत निवासी बवानिया को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक मनीष का जीजा है जबकि मंजीत अभिषेक का रिश्ते में भाई है। इन दोनों ने वारदात के बाद आरोपी को शरण दी थी। इसी वजह से एसआईटी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को एसडीजेएम पीयूष शर्मा की अदालत में पेश किया जाएगा।

पंकज और मनीष ने पूछताछ में निक्कू को बताया   
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को कोचिंग के लिए कनीना जाने वाली कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने एक कोठड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता की तरफ से तीन को नामजद कराया गया था और अन्य लोगों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के बाद कोठड़े पर अन्य लोगों की भी मौजूदगी थी। इसके बाद जब पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज और मनीष को गिरफ्तार करके  रिमांड पर लिया, तो उन्होंने बताया कि इस वारदात के दौरान एक और सेना का जवान कोठड़े पर आया था। आरोपी सेना के जवान निक्कू उर्फ नवीन पर आरोप है कि वह घटना के दौरान कोठड़े पर पहुंचा था और उसको इस बात की जानकारी होने के बाद भी उसने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed