फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   annual day of sant johns school, visit kapil sibbal

स्कूल की यादों ने सिब्बल को बनाया ‘बच्चा’

Sat, 09 Nov 2013 09:10 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Nov 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
annual day of sant johns school, visit kapil sibbal

देश के कानून मंत्री कपिल सिब्बल बचपन में इतने गंभीर नहीं थे, जितने वे आज नजर आते हैं। वे बहुत ही शरारती हुआ करते थे और टीचर से मार भी खाते थे।

विज्ञापन


यह किसी और का नहीं बल्कि खुद सिब्बल का कहना है। सिब्बल शनिवार को अपने पुराने स्कूल सेंट जोंस पहुंचे।

वह यहां आए तो बतौर मुख्यातिथि ही थे लेकिन स्कूल की यादों ने उन्हें एक बार फिर ‘बच्चा’ बना दिया। इतना ही नहीं वह क्लासरूम में भी गए और वहां बेंच पर बैठकर पुराने दिनों को याद किया।
विज्ञापन


सेंट जोंस स्कूल,सेक्टर-26 का शनिवार को एनुअल स्पोर्ट्स डे था और इसी मौके पर स्कूल के पहले बैच की गोल्डन जुबली भी मनाई गई। इस दौरान 1963 बैच के 5 छात्र विशेष रूप से पहुंचे थे जिनमें सिब्बल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे ही थे। वे स्कूल में क्रिकेट टीम के कैप्टन और बेस्ट एथलीट भी हुआ करते थे। स्कूल के ही पुराने छात्र रहे बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

चंडीगढ़ नहीं चांदनी चौक से लड़ूंगा चुनाव
सिब्बल ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कह दिया है कि वह चंडीगढ़ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ चांदनी चौक से ही।

इस दौरान उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि देश का जितना आर्थिक विकास यूपीए के कार्यकाल में हुआ है,उतना एनडीए सरकार ने नहीं किया था।


अजेश बने बेस्ट एथलीट
gamesएनुअल स्पोर्ट्स डे पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अजेश कुमार ने अंडर-19 कैटेगिरी में बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया।

वहीं अंडर-16 में कृष्णा पंडित ने सभी को पछाड़ते हुए बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। इसके अलावा अंडर-14 में वर्नी और अंडर-12 में रवनीत बेस्ट एथलीट चुने गए।

बेस्ट मार्च पास्ट, बेस्ट पार्टीसिपेशन और ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस की ट्रॉफी ओकैफे हाउस ने जीती।

स्कूल को मिला फर्स्ट डे कवर
स्कूल के पहले बैच की गोल्डन जुबली के मौके को यादगार बनाने के लिए पोस्टल विभाग की ओर से फर्स्ट डे कवर जारी किया गया।

यह फर्स्ट डे कवर क्रिश्चियन ब्रदर्स के संस्थापक एडमंड राइस की 250वीं वर्षगांठ के लिए तैयार हुआ जिसे मुख्यातिथि रहे कपिल सिब्बल ने जारी किया। इस मौके पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल कुलबीर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed