{"_id":"8dfff836c44cdd31c2576408f5193117","slug":"announcement-in-chandigarh-railway-station-now-in-punjabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर अब पंजाबी में भी अनाउसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर अब पंजाबी में भी अनाउसमेंट
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jun 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के रेलवे स्टेशन पर अब पंजाबी में भी अनाउसमेंट शुरू हो गई है। ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी से लेकर स्टेशन की जरूरी सूचना भी अब पंजाबी में दी जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले केवल अंग्रेजी और हिंदी में ही अनाउसमेंट होती थी। अब पहले हिंदी में, फिर पंजाबी और आखिर में अंग्रेजी में अनाउसमेंट की जाती है। यह सुविधा इसी महीने से शुरू हुई है।
विज्ञापन
दो साल पहले पंजाब के लिए इक्का-दुक्का ट्रेनें ही चलती थीं। अब लोगों की मांग पर पंजाब के प्रमुख शहरों के लिए कई ट्रेनें चल रही हैं। पंजाब के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिग्नल एंड टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने यहां रीजनल लैंग्वेज में अनाउसमेंट शुरू की है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चलती हैं पंजाब के लिए
चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस(12412)
चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस(12241)
अमृतसर-लालकुआं गरीबरथ एक्सप्रेस(14605)
ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी(12058)
चंडीगढ़-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन(04508)
हजूर साहिब नांदेड़-ऊना(22457)