फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Announce Rs 450 per quintal SAP for sugarcane: Bajwa

गन्ने के लिए हो 450 रुपये प्रति क्विंटल एसएपी की घाेषणा: बाजवा

Mon, 27 Oct 2025 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Announce Rs 450 per quintal SAP for sugarcane: Bajwa
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की है कि पंजाब सरकार 2025-26 के पेराई सत्र के लिए गन्ने के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल के स्टेट एडवाइज्ड प्राइस (एसएपी) की तत्काल घोषणा करे। उन्होंने कहा कि जो खेती की बढ़ती लागत के अनुरूप है और राज्य भर में हजारों गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए है।श्रम मजदूरी, कीटनाशकों और इनपुट लागत में भारी वृद्धि के कारण, गन्ने की खेती तेजी से महंगी हो गई है जिससे किसानों को अपने मूल उत्पादन खर्च को भी वसूलने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार की ओर से एसएपी को बिना किसी देरी के 450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी राज्य अपने किसानों का समर्थन करने के लिए आगे आ रहे हैं, तो पंजाब क्यों पिछड़ रहा है? आप सरकार को गन्ना किसानों का विश्वास बहाल करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम कुछ भी पंजाब के किसानों के लिए स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed