फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anna hazare with former soldiers in issue of one rank one pension

वन रैंक वन पेंशन पर पूर्व फौजियों को अन्ना का साथ

Mon, 27 Jul 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 27 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
anna hazare with former soldiers in issue of one rank one pension

वन रैंक-वन पेंशन को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में रविवार को समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी समर्थन दिया। आंदोलन में जिले के सैकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन


आंदोलन के दौरान घोषणा हुई कि वन रैंक-वन पेंशन को लेकर 9 अगस्त को रोहतक में भी पूर्व सैनिकों की महारैली कराई जाएगी, जिसमें अन्ना हजारे खुद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यूनाइटेड फर्म ऑफ एक्स सर्विसमैन के आह्वान पर सभी पूर्व सैनिक पॉवर हाउस चौक पर इकट्ठा हुए। वहां से 6 बस और अन्य वाहन में करीब 500 से अधिक पूर्व सैनिक दिल्ली पहुंचे। कर्नल रणधीर मलिक ने बताया कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन में समाजसेवी अन्ना हजारे ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना ने पूर्व सैनिकों के आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया

anna hazare with former soldiers in issue of one rank one pension

उन्होंने सरकार को वन रैंक-वन पेंशन लागू करने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। निर्धारित समय खत्म होने पर उसी दिन से रामलीला मैदान में पूर्व सैनिकों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे।

इस दौरान अन्ना हजारे ने पूर्व सैनिकों की सहमति के बाद घोषणा की कि 2 अक्टूबर से पहले रोहतक, लुधियाना, सीकर और महाराष्ट्र में महारैली आयोजित की जाएगी। 9 अगस्त को रोहतक में होने वाली महारैली में प्रदेश भर के पूर्व सैनिक भाग लेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों के इस आंदोलन में पूरी तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है।

दिल्ली जाने वालों में कर्नल बलवीर सिंह, कर्नल एएस सहरावत, कर्नल रोशन सांगवान, कैप्टन जगवीर मलिक, कैप्टन बलवान सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह, कैप्टन रामकुमार, कैप्टन चंद्रभान सिंह, कैप्टन चांदराम फौगाट, सूबेदार राजेंद्र दहिया, सूबेदार मेजर राममेहर चहल, कैप्टन सुरेश जाखड़, लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार और हवलदार नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed