फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anil vij tweet on govt system and congress

‘मैं राजनीति में कांग्रेस का ठेला धकेलने नहीं आया’

Mon, 16 Feb 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
anil vij tweet on govt system and congress

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ डिनर का लुत्फ लेकर केरल गए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शायद समुद्र किनारे नारियल पानी का स्वाद बहुत भा गया है। वे केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का उत्साह तो बढ़ा ही रहे हैं, लेकिन समय-समय पर ट्वीट के जरिए वे हरियाणा के सरकारी तंत्र और अफसरशाही पर चोट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपने ताजा ट्वीट में विज ने लिखा है- ‘मैं राजनीति में कांग्रेस का ठेला धकेलने के लिए नहीं आया।’ विज के इस ट्वीट को उनके सरकारी तंत्र के प्रति असंतोष के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश में अफसरशाही पुरानी सरकार के तौर-तरीके से ही अभी तक सिस्टम को चला रही है, जो अनिल विज को नागवार गुजर रहा है।
विज्ञापन


उनका ताजा ट्वीट अपनी ही सरकार में सरकारी व्यवस्था पर कटाक्ष कर रहा है। इधर, सोमवार को होने वाली हरियाणा केबिनेट की बैठक में भी अनिल विज मौजूद नहीं होंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को पंचकूला में आयोजित होने वाले सिविल अस्पताल की नई बिल्डंग के उद्घाटन अवसर पर भी वे उपस्थित नहीं रहेंगे। विज मंगलवार सुबह केरल से रवाना होंगे और देर रात वे हरियाणा पहुंचेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी तंत्र पर उंगली उठाते रहे हैं विज

anil vij tweet on govt system and congress

विज का यह पहला टवीट नहीं है, जिसमें उन्होंने अफसरशाही और सरकारी तंत्र के खिलाफ उन्होंने कटाक्ष किया है। इससे पहले वे मीडिया में कई बार अपनी बात रख चुके हैं।

हरियाणा सरकार में अधिकारियों के साथ उनकी तनातनी लंबे समय से चर्चा में है। हालांकि विज यह साफ कर चुके हैं कि उनके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के साथ कोई मतभेद नहीं हैं।

फिर भी सरकारी तंत्र पर लगातार अनिल विज की ओर से उठाई जा रही उंगली से साफ है कि वे सरकार बदलने के बावजूद सरकारी तंत्र और व्यवस्थाएं न बदलने से असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed