फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij told the hand of Punjab government behind the Delhi violence

गृह मंत्री विज का बड़ा आरोप: कहा- दिल्ली हिंसा में पंजाब सरकार व कांग्रेस ने भेजे थे लोग, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Tue, 16 Nov 2021 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 12:38 AM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा पर अनिल विज ने कहा कि वारदात में शामिल लोगों को इनाम देना कानून व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी यमुना की सफाई को लेकर सवाल पूछे।

विज्ञापन
Anil Vij told the hand of Punjab government behind the Delhi violence
अनिल वीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली हिंसा में शामिल लोग पंजाब सरकार व कांग्रेस ने ही भेजे थे। पंजाब सरकार के लाल किले की वारदात में शामिल लोगों को दो-दो लाख रुपये देने से यह साफ हो गया है। यह देश की कानून व्यवस्था का अपमान है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती, क्योंकि देश का संविधान एक है। विज पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी यात्रा निकालें, धरना दें, भूख हड़ताल करें, हमें कोई ऐतराज नहीं हैं। भारत प्रजातांत्रिक देश है, हर व्यक्ति को आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन किसी की कार के शीशे तोड़ने का अधिकार नहीं हैं। किसी को बंधक बनाने, कपडे़ फाड़ने पर कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सलाह दी कि सोनीपत, ओखला व फरीदाबाद में यमुना की बीओडी माप लें, वास्तविक स्थिति का ज्ञान हो जाएगा। दिल्ली से गुजरने के बाद जब यमुना फरीदाबाद में जाती हैं तो कैसी हो जाती है, दिल्ली सरकार को यह मालूम होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना की सफाई के लिए केजरीवाल ने क्या किया है, उसके बारे में बताएं। दिल्ली में कितने एसटीपी लगाए, कितने संचालित हुए, यमुना में कितनी बीओडी कम की, यह भी उन्हें बताना चाहिए। दिल्ली के प्रदूषण में पराली का योगदान केवल 4 प्रतिशत हैं, बाकी 96 प्रतिशत अन्य क्षेत्रों से है।

यह भी पढ़ें ः साइबर क्राइम: चीन की कंपनी का फर्जी ई-मेल बनाकर बावल के उद्यमी से की डील, 39 लाख रुपये ठगे


नए कोविड रोगियों की संख्या 20 से कम

पिछले लगभग डेढ़ महीने से नए कोविड रोगियों की संख्या 20 से कम हैं, स्थिति नियंत्रण में हैं। फिर भी हम नजर रखे हुए हैं। सभी सिविल सर्जन को वीसी कर चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। इंतजाम पूरे हैं, दवाइयां पर्याप्त हैं, अब कोविड का अनुभव भी है, टीकाकरण काफी हो चुका है। लगभग 87 प्रतिशत लोगों को पहली डोज तथा 42 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं, जिसमें मेवात जिला नहीं है। मेवात जिला में 28 से 30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। 31 दिसंबर तक सभी पात्र लोगों को शत-प्रतिशत पहली डोज लगा देंगे।

राहुल को अपने खानदान का इतिहास पढ़ना चाहिए
विज ने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने खानदान का इतिहास पढ़ना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू के समय चीन ने हमारी 45 हजार वर्ग किमी जमीन पर कब्जा किया था। आज भारत की सेनाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पाकिस्तान में घुसकर उनको सबक सिखाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed