{"_id":"5beb10b5bdec2269637c2a67","slug":"anil-vij-targets-on-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर अनिल विज का पलटवार, कहा- सीएम की कुर्सी छोड़ दें, तब हम आएंगे अस्पताल देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पर अनिल विज का पलटवार, कहा- सीएम की कुर्सी छोड़ दें, तब हम आएंगे अस्पताल देखने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (हरियाणा)
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Anil vij
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा के अस्पतालों और शिक्षा संस्थानों का दौरा करने की बात पर पलटवार करते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें दिल्ली में जाने की क्या जरूरत है। केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें, तब हम जाकर दिल्ली के अस्पताल और शिक्षा संस्थान देख लेंगे। खेल महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि नहीं तो केजरीवाल अपने प्रदेश के संस्थानों को देखें, हम अपने प्रदेश में यह सब देख लेंगे।
विज्ञापन
विज ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि यह जीव आ गया है, यह कौन से ग्रह से आया, पता नहीं। विज ने कहा केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि हरियाणा के अस्पताल और स्कूलों को जाकर देखेंगे। उनकी बीमारी का इलाज मेरे पास नहीं है, सिर्फ पीजीआई रोहतक में ही है क्योंकि पागलों का डॉक्टर वहीं पर है।
विज्ञापन
विज ने दिल्ली के हालात पर कहा कि दिल्ली में सांस नहीं ली जा सकती, वहां ट्रैफिक समस्या है जिसे केजरीवाल को देखना चाहिए। यह सब चीजें देखने के लिए तो केजरीवाल के पास समय ही नहीं है। केजरीवाल को राजनीति करनी है तो हम अपने अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों को केजरीवाल की राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन