{"_id":"620683994dc0167f062d485f","slug":"anil-vij-said-our-effort-to-withdraw-all-cases-filed-against-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अनिल विज बोले- हमारी कोशिश किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की, हुड्डा ने हमेशा भ्रम फैलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अनिल विज बोले- हमारी कोशिश किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की, हुड्डा ने हमेशा भ्रम फैलाया
Fri, 11 Feb 2022 09:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:15 PM IST
सार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी कोशिश किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की है। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों पर दर्ज मामलों की वापसी के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि कुल 272 मुकद्दमे दर्ज हुए थे, जिनमें से 82 मुकदमे हम वापस ले चुके हैं। ऐसे ही 82 मामले रेलवे व जीटी रोड से संबंधित थे, जिसकी इजाजत के लिए हमने केंद्र से अनुमति मांगी थी। केंद्र से इसकी इजाजत मिल गई है और हरियाणा देश का पहला प्रदेश है, जिसको केंद्र से इजाजत मिली है, जल्द ही हम इन्हें वापस लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ मामले हाईवे से संबंधित हैं तो कुछ पर हाईकोर्ट की स्टे हैं लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि हुड्डा ने हमेशा झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाया है। मगर भाजपा सरकार जो कहती है वह कर दिखाती है। पेपर लीक के सवाल पर विज ने कहा कि हमारी सरकार ने खुद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राज में तो लूट होती थी और एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया, जिसमें कांग्रेस ने कभी खुद कार्रवाई की हो या दोषियों पर कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा हो। गृह मंत्री ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल से दिल्ली की जनता परेशान है। केजरीवाल से दिल्ली की एक भी समस्या का हल नहीं हुआ है। केजरीवाल काम चाहे करें या न करें लेकिन प्रचारक जरूर अच्छे हैं, क्योंकि वह प्रचार बहुत करते हैं।
विज्ञापन
दो डीएसपी कर रहे गुरुग्राम मामले में जांच: अनिल विज
गुरुग्राम में बहुमंजिला भवन की फ्लोर गिरने के मामले में गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी छानबीन करने के लिए दो डीएसपी को लगाया गया है, जो छानबीन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।