फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij returned to his old attitude after the formation of the new government

Chandigarh News: नई सरकार के गठन के बाद से अपने पुराने तेवरों में लौटे अनिल विज

Wed, 06 Nov 2024 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij returned to his old attitude after the formation of the new government
-विज के निशाने पर अंबाला के प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन

-बिजली विभाग के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार के गठन के बाद से ही परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज अपने पुराने तेवरों में आ गए हैं। खासकर वह अंबाला के प्रशासनिक अधिकारियों को खुलकर निशाने पर ले रहे हैं। सोमवार को पंचकूला में लगे तीसरे पुस्तक मेले में विज की गैर हाजिरी भी कई सवाल उठा रही है। क्योंकि कार्यक्रम के आयोजकों में बिजली विभाग भी शामिल था, लेकिन इस कार्यक्रम में केवल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। प्रोटोकाल के तहत निमंत्रण नहीं देने के चलते विज कुछ बिजली अधिकारियों से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक विज ने इस संबंध में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
अनिल विज अपनी बेबाकी और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वे प्रोटोकाॅल पसंद करने वाले नेता हैं और अपने विभागों में किसी का दखल पसंद नहीं करते। मनोहर सरकार में पूर्व डीजीपी मनोज यादव, आईपीएस संगीता कालिया, स्वास्थ्य विभाग की पूर्व महानिदेशक डॉ. सोनिया खुल्लर से उनकी तकरार किसी से छिपी नहीं है। मनोहर लाल के स्थान पर नायब सिंह सैनी को मार्च 2023 में जब सीएम बनाया गया तो वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए। इस बार वह सीएम के बाद दूसरे नंबर के मंत्री हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में मंत्री अनिल विज की अनुपस्थिति ने सभी को चौंकाया। सूत्रों का दावा है कि विज की अनुपस्थिति के लिए आयोजकों का आमंत्रण प्रोटोकॉल का उल्लंघन जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आमंत्रित करने को लेकर फोन किया गया था, लेकिन विज पहले ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक तय कर चुके थे। चर्चा है कि बिजली विभाग में तैनात कुछ अधिकारी विज के राडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed