{"_id":"644aceca41fb80af7d0f3813","slug":"anil-vij-invites-australian-entrepreneurs-to-invest-in-haryana-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में विज: उद्यमियों को हरियाणा में निवेश का दिया न्योता, बोले- कानून-व्यवस्था की नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में विज: उद्यमियों को हरियाणा में निवेश का दिया न्योता, बोले- कानून-व्यवस्था की नहीं होगी दिक्कत
Fri, 28 Apr 2023 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:11 AM IST
सार
गृह मंत्री ने कहा कि अपने संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया’ बेहतरीन कार्य कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में अपनी संस्कृति के अनुरूप तीज-त्योहारों को मनाए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों और संस्कृति से रूबरू हो सकेगी।
विज्ञापन
हरियाणा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऑस्ट्रेलिया के उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे हरियाणा में निवेश के लिए आगे आएं। उन्हें उद्योग लगाने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग लगाने में कानून व्यवस्था और मानव शक्ति की दिक्कत नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली से नजदीक होने के कारण भी हरियाणा निवेश के लिहाज से बेहतर स्थान है। विज ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणावी इन ऑस्ट्रेलिया’ के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार नई तकनीक पर बल दे रही है। इसमें एनर्जी सेविंग इकाइयां और पर्यावरण सरंक्षित इकाइयों को स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसी इकाइयों को स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार की छूट भी सरकार दे रही है। राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक व्यापक हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 तैयार की गई है। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि मारूति अपना तीसरा प्लांट हरियाणा से बाहर लगाने जा रही है लेकिन अब मारुति 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीसरा प्लांट हरियाणा के खरखौदा में लगा रही है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया की प्रशंसा
गृह मंत्री ने कहा कि अपने संस्कार और संस्कृति को बचाए रखने के लिए ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणा इन ऑस्ट्रेलिया’ बेहतरीन कार्य कर रही है। ऑस्ट्रेलिया में अपनी संस्कृति के अनुरूप तीज-त्योहारों को मनाए जा रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों और संस्कृति से रूबरू हो सकेगी।
विज्ञापन