{"_id":"5f36caeb8ebc3e3d1f2a7651","slug":"anger-among-ccet-college-students-higher-fees-deposit-till-reduced-chandigarh-news-pkl384717029","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक फीस लेने पर सीसीईटी कॉलेज के छात्रों में आक्रोश, बोले- जब तक फीस कम नहीं होती तब तक जमा नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक फीस लेने पर सीसीईटी कॉलेज के छात्रों में आक्रोश, बोले- जब तक फीस कम नहीं होती तब तक जमा नहीं करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सीसीईटी कॉलेज की ओर से फीस बढ़ाने का छात्रों ने फिर विरोध किया है। आखिरी दिन फीस जमा करनी थी, लेकिन कई छात्रों ने विरोध के कारण जमा नहीं की। छात्रों ने कहा कि जब तक फीस कम नहीं होती है तब तक जमा नहीं करेंगे।
सीसीईटी कॉलेज ने इस बार कुछ शुल्क बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा खेल आदि के आयोजनों के लिए भी फीस ली जा रही है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा और फीस में वृद्धि कर दी। इससे छात्रों को दिक्कतें हो रही हैं। कोरोना के कारण तमाम परिवारों के पास आजीविका के साधन नहीं रहे। छात्रों का पढ़ना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में फीस कहां से जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को सोचना चाहिए। छात्रों ने कहा है कि वह फीस तभी जमा करेंगे जब कम होगी। शुक्रवार को फीस जमा करने का आखिरी दिन था। छात्रों ने बताया कि तमाम छात्रों ने यह फीस जमा नहीं की है। इसके लिए छात्र एकजुट हैं। कॉलेज प्रशासन छात्रों के बारे में सोचना होगा।
उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र भी फीस को लेकर आक्रोशित हैं। वह भी यह जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र पढ़ रहे हैं उनसे पहले सेमेस्टर की फीस नहीं ली जाए। अधिकांश छात्र संगठन एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने इसको लेकर बैठक भी की। हालांकि कुछ संगठनों की मांग अलग-अलग है लेकिन फीस को लेकर सब एकजुट हैं।