फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ananya Bansal of Mohali will show her strength in the National Paralympic Championship.

Chandigarh News: मोहाली की अनन्या बंसल राष्ट्रीय पैरालंपिक चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

Sat, 23 May 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ananya Bansal of Mohali will show her strength in the National Paralympic Championship.
मोहाली। मोहाली की उभरती हुई पैरालंपिक खिलाड़ी अनन्या बंसल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। अनन्या 24 मई को बंगलौर में आयोजित होने वाली आठवीं नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अनन्या बंसल इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने मोहाली और पंजाब का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियों से खेल जगत के साथ-साथ शहरवासियों में भी गर्व और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को लेकर अनन्या पिछले कई सप्ताह से लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। नियमित अभ्यास, फिटनेस ट्रेनिंग और तकनीकी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। उनके कोच का कहना है कि अनन्या में आत्मविश्वास और अनुशासन की कोई कमी नहीं है तथा वह हर मुकाबले को पूरी गंभीरता से लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने भी अनन्या का हौसला बढ़ाते हुए उम्मीद जताई है कि वह इस बार भी पदक जीतकर लौटेंगी। उनके अनुसार अनन्या ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी लगन और मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा हैं।


खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने भी अनन्या को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को उम्मीद है कि वह बंगलौर में होने वाली इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मोहाली और पंजाब का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed