फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An Unusual Romantic Story Mai Bhi Ardhangini Serial on Television

सच्चे प्यार और पति की रक्षा की रोमांटिक कहानी 'मैं भी अर्धांगिनी'...सौतेली मां से बचाता है भूत

Mon, 14 Jan 2019 04:11 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
An Unusual Romantic Story Mai Bhi Ardhangini Serial on Television
टीवी सीरियल की स्टार कास्ट
एस्सेल विजन प्रोडक्शंस के निर्माण में बनी ‘मैं भी अर्धांगिनी सच्चे प्यार की एक रोमांटिक कहानी है, जो अनंत है और मौत के बाद भी जिंदा रहती है। कहते हैं एक आदमी की जिंदगी कभी भी पत्नी के बिना पूरी नहीं होती, जो उसकी ‘अर्धांगिनी‘ कहलाती है। वो अलग-अलग भूमिकाएं निभाती है। एक दोस्त, एक विश्वस्त और एक ऐसी इंसान जो अपने पति को हमेशा सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित करती है। वो न सिर्फ अपने पति की, बल्कि अपने पूरे परिवार की रक्षा करती है और उनका ख्याल रखती है। वो निस्वार्थ भाव और निश्छल प्रेम का प्रतीक है। ऐसे ही एक ईमानदार रिश्ते और प्यार की ताकत की असाधारण कहानी लेकर आया है।
विज्ञापन


एंड टीवी का नया फिक्शन शो मैं भी अर्धांगिनी, जो 21 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे किया जाएगा। यह एक अर्धांगिनी की ताकत को दर्शाता है जिसमें वो अपनी मौत के बाद भी तमाम बुराइयों से अपने पति की रक्षा करती हैं। इस शो में अविनाश सचदेव, अदिती रावत, अंजली प्रिया और दीपशिखा नागपाल जैसे टेलीविजन के स्टार चेहरे हैं। इस शो को प्रमोट करने इसके पूरे कलाकार जयपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने टीवी सीरियल केबारे में बातें सांझा की। मैं भी अर्धांगिनी चित्रा और वैदेही का सफर दिखाता है। इसमें दोनों एक ही आदमी की रक्षा करने के लिए समर्पित रहती हैं जिससे वो दोनों ही प्यार करती हैं।
विज्ञापन


यह कहानी माधव (अविनाश सचदेव) और उसकी बचपन की दोस्त वैदेही (अदिती रावत) की जिंदगी में झांकती है। वैदेही का मुख्य मकसद यह है कि वो माधव की पत्नी चित्रा (अंजली प्रिया) की दुखद मौत के बाद माधव की जिंदगी में खुशियां और प्यार वापस लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिंग मेरा जनून: अविनाश
अपने किरदार माधव के बारे में बताते हुए एक्टर अविनाश सचदेव ने कहा, ‘‘माधव एक नेक इंसान है, जो अपने दिल में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं रखता। बड़ों की इज्जत करता है, खासतौर से अपनी  मां नीलांबरी की।  जबकि वो उसकी सौतेली मां है। यह सीरियल रोमांटिक कहानी है। इस कहानी का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। अविनाश ने कहा कि एक्टिंग ही मेरा जूनन है। जिसकेलिए मैं मुंबई छोड़कर राजस्थान में पिछले कई महीनों से शूटिंग कर रहा हूं।

सीधीसादी लड़की का रोल: अदिति
वैदेही का रोल निभा रहीं अदिति रावत ने बताया कि वह इस सीरियल में जयपुर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। जो सीधी और भोले स्वभाव की होती है। सीरियल में माधव के प्रति उसका निस्वार्थ प्यार और एक दोस्त के रूप में उसकी जिंदगी में दोबारा खुशियां लाना है। मैं इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

पॉजीटिव भूत का रोल निभा रही हूं: चित्रा
सीरियल में भूल का रोल निभा रही चित्रा (अंजली प्रिया) ने बताया कि आमतौर पर भूत को गलत तरीके से पेश किया जाता है। लेकिन इस सीरियल में भूत का रोल काफी पॉजीटिव है। वह अपने पति को उसकी मां से बचाने का काम करती है। उसकी मां की नजर बेटे के संपत्ति हड़पने पर बनी रहती है।


लेडी बॉस का रोल: दीपशिखा
टीवी सीरियल की दुनिया का जाना माना चेहरा दीपशिखा इस सीरियल में नीलांबरी का रोल निभा रही हैं। वह मुख्य किरदार माघव की सौतेली मां बनी हैं। दीपशिखा ने बताया कि वह इस सीरियल में लेडी बॉस के रूप मे नजर आएगी। यह किरदार काफी दमदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed